शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल करवाने पहुंच रहे प्रत्याशी, चुनावी ताल ठोकने बागी भी पहुंच रहे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नामांकन भरकर दाखिल करने की प्रक्रिया जोधपुर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी जोरो-शोरों से देखने को मिल रही है। लूणी, बिलाड़ा, ओसियां, फलोदी, लोहावट, शेरगढ़ आदि क्षेत्रों में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी भी जुलूस निकाल कर नामांकन पत्र सौंपने के लिए उमड़ रहे हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि होने और देवउठनी ग्यारस होने के चलते प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने आ रहे हैं। जहां ओसियां हॉट सीट बन रही है। यहां दोनों ही पार्टियों के एक-एक बागी बगावत कर प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक रहे हैं। वहीं ओसियां के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह भाटी की बेटी भी बसपा से अपना नामांकन दाखिल किया। ओसियां से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार महेंद्र सिंह भाटी, भाजपा के बागी त्रिभुवन सिंह भाटी, कांग्रेस से बागी पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह भाटी की पुत्री ज्योतिका ने भी ताल ठोकी है। अब ओसियां में संघर्ष चार कोणीय हो गया है। इस क्रम में शेरगढ़ से कांग्रेस की प्रत्याशी मीना कंवर भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंची। दर्जन भर वाहनों के काफिले के साथ नामांकन के लिए पहुंची मीना कंवर के साथ ग्रामीण वाहन रैली के तौर पर शामिल हो रहे हैं। वहीं शेरगढ़ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से तगाराम भील ने अपना नामांकन पत्र जमा करवाया है। फलोदी से कांग्रेस के बागी प्रत्याशी कुम्भसिंह पातावत ने शाक्ति प्रदर्शन कर अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल कर नामांकन दाखिल करवाने पहुंचे। इस क्रम में लोहावट कांग्रेस के प्रत्याशी किसनाराम विश्नोई के नामांकन से पहले हुई सभा में भारी हुजूम उमड़ा। बिलाड़ा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से विजेंद्र झाला ने अपना नामांकन दाखिल करवाया। लूणी से कांगेस प्रत्याशी महेन्द विश्नोई ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भोपालगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर बलाई ने नामांकन दाखिल किया। भोपालगढ़ से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी पुखराज गर्ग ने नामांकन भरा। यहां मुकाबला त्रिकोणीय बनेगा। गर्ग के साथ अब तक भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों से भी ज्यादा समर्थकों की भीड़ नजर आई। नामांकन पत्र के बाद कई नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PCVoTi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment