जोधपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार शाम साढ़े चार बजे जोधपुर के राजकीय उम्मेद स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान आसपास के जिले, शहर व देहात के प्रत्याशी व उनके समर्थक भी मौजूद रहेंगे। वहीं रविवार सुबह 9 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेजीडेंसी रोड स्थित निजी होटल में कांग्रेसजनों की राहुल गांधी की सभा के लिए फीडबेक मीटिंग ली थी। इसके बाद गहलोत बालोतरा रवाना हो गए थे। शहर में कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर जाकर पूरे दिन जन समर्थन जुटाने के लिए जनसंपर्क किया।
कांग्रेस की चुनावी सभा के लिए यातायात व पार्र्किंग की विशेष व्यवस्था
आमजन व सभा में आने वालों के लिए अलग-अलग इंतजाम
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होने वाली चुनावी सभा को लेकर पुलिस ने यातायात की विशेष व्यवस्था की है। आमजन और सभा में आने वालों के लिए पार्किंग व आवाजाही के इंतजाम अलग रहेंगे। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) गगनदीप सिंगला ने बताया कि नई सडक़ से पावटा चौराहे के बीच भीड़-भाड़ अधिक रहेगी। ऐसे में सोमवार दोपहर तीन से शाम सात बजे आमजन को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ेगा। इस रोड पर वाहनों की पार्र्किंग निषेध रहेगी।
सभा में आने वालों के लिए पार्र्किंग व्यवस्था :-
- ओसियां, फलोदी, लोहावट व नागौर रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन ओसियां फांटा, मण्डोर तिराहा, कृषि मण्डी, महामंदिर, पावटा बी रोड पर सभा में भाग लेने वालों को छोड़ेंगे और फिर वाहनों को राजपूत सभा भवन मोड़ से मीरां गार्डन व लाल मैदान पार्र्किंग स्थल पर खड़े कर सकेंगे।
- बनाड़ रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन सारण नगर नाका, डिगाड़ी फांटा, आरटीओ फाटक, आरटीओ ऑफिस, मटकी चौराहा, लाल मैदान पार्र्किंग स्थल पर खड़े करने होंगे।
- बिलाड़ा, पीपाड़ शहर, पाली रोड, जयपुर से आने वाले वाहन डांगियावास बाइपास, शताब्दी सर्किल, झालामण्ड चौराहा, अमृतादेवी पार्क, रिक्तिया भैरूजी चौराहा, एसपीएस स्कूल मोड़, पीडब्ल्यूडी चौराहा, रातानाडा सब्जी मंडी, विश्नोई धर्मशाला, केसर बाग रोड होकर ओल्ड कैम्पस के अंदर पार्र्किंग स्थल पर पार्क किए जाएंगे।
-जैसलमेर, शेरगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन तिलवाडिय़ा फांटा, चीरघर मोड़, आखलिया चौराहा, 12वीं रोड चौराहा, एमडीएम अस्पताल चौराहा, रिक्तिया भैरूजी ओवरब्रिज, वीसी सर्किल, पीडब्ल्यूडी चौराहा, रातानाडा सब्जी मण्डी, विश्नोई धर्मशाला मोड़, केसर बाग रोड होकर ओल्ड कैम्पस के अंदर पार्र्किंग करेंगे।
- लूनी व बाड़मेर की तरफ से आने वाले वाहन डीपीएस चौराहा, दल्ले खां की चक्की, एमडीएम अस्पताल चौराहा, रिक्तिया भैरूजी ओवरब्रिज, वीसी सर्किल, पीडब्ल्यूडी चौराहा, रातानाडा सब्जी मण्डी, विश्नोई धर्मशाला मोड़, केसर बाग रोड होकर ओल्ड कैम्पस के अंदर पार्र्किंग स्थल जाएंगे।
- वीआईपी/पत्रकार/पास धारक आगन्तुकों को नई सडक़ चौराहा होकर कालटैक्स मोड़ से पार्र्किंग स्थल पर प्रवेश करेंगे। अन्य रास्तों पर प्रवेश निषेध रहेगा। इनके वाहन कालटैक्स मोड़ से स्टेडियम के गेट संख्या-8 बैरिकेड्स तक और टाउन हॉल के अंदर पार्क किए जाएंगे।
- चुनाव सभा में आने वाले दुपहिया वाहन चालकों के लिए मिर्धा सर्किल से मेड़ती गेट के बीच सडक़ के दोनों तरफ पर पार्र्किंग की जाएगी।
- स्टेडियम गेट संख्या-4 के सामने अंसल प्लाजा मल्टी कॉम्प्लेक्स के पीछे सरकारी वाहनों की पार्र्किंग रहेगी।
आमजन के लिए इन मार्गों पर रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था
- सोमवार शाम छह से सात बजे तक पावटा बी रोड पर वाहनों का आगमन निषेध रहेगा।
- पावटा चौराहे से नई सडक़ और नई सडक़ से खासबाग चौराहे के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह वाहन पावटा से सर्किट हाउस, ताराचंद सर्किल से भाटी चौराहा, भास्कर चौराहा, जेडीए सर्किल से खतरनाक पुलिया की तरफ से जा सकेंगे।
- रोडवेज बसों के अलावा अन्य वाहनों का पावटा से राइकाबाग ओवरब्रिज के नीचे से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
- पावटा सी रोड होकर पावटा चौराहा, नई सडक़ की तरफ आने वाले वाहन पावटा सी रोड अण्डरब्रिज के नीचे से आर्मी तिराहा, सर्किट हाउस, ताराचंद सर्किल होकर आ जा सकेंगे।
- मण्डोर बालसमन्द की तरफ से आकर पावटा चौराहा, नई सडक़ चौराहा होकर सूरसागर, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर की तरफ जाने वाला यातायात फुलेराव पार्क तिराहा से नागौरी गेट चौराहा, किला रोड मोड़ होकर सूरसागर, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर की तरफ जा सकेंगे।
- चौपासनी रोड से पावटा की तरफ जाने वाला यातायात जालोरी गेट से ओलम्पिक तिराहा, खतरनाक पुलिया डाइवर्ट किया जाएगा।
- नई सडक़ से पावटा या खासबाग की तरफ जाने वाला यातायात नई सडक़ चौराहे से पुरी तिराहा, ओलम्पिक तिराहा और खतरनाक पुलिया की तरफ डाइवर्ट किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Regx2T
0 comments:
Post a Comment