लूणी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने फिर जताया जोगाराम पर भरोसा, चुनौती है दूसरी बार जीत दर्ज करना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पेशे से अधिवक्ता जोगाराम पटेल एक बार फिर भाजपा आलाकमान का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं। यहां कई बड़े दावेदार सामने आ रहे थे। जिनमें खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई भी थे। लेकिन पटेल के सामने लगातार दूसरी बार यह सीट निकालने की चुनौती रहेगी। 2013 में अमरीदेवी विश्नोई को हरा चुके हैं। जबकि 2008 में मलखान विश्नोई के सामने हारे थे।

सीट - सामान्य
- उम्मीदवार व पार्टी - जोगाराम पटेल, भाजपा
- जेंडर - पुरुष
- उम्र - 64
- पेशा - वकील
- राजनीतिक अनुभव - 3 बार एमएलए चुनाव लड़ा
-कोई आपराधिक मामला - नहीं

बधाइयों का तांता
लूणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक जोगाराम पटेल को टिकट मिलने की सूचना मिलते ही बधाई देने के लिए कार्यकर्ताओं की घर के बाहर भीड़ लग गई। जोगाराम पटेल को उनकी पत्नी और नगर निगम महापौर घनश्याम ओझा ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। क्षेत्र से कई ग्रामीण भी बधाई देने के लिए घर पहुंचे। पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। जोगाराम ने कहा कि इस बार भी जनता की जीत होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T3wf1X
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment