लूणी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उतारी तीसरी पीढ़ी, चुनावी रण में उतरे मलखान के पुत्र महेंद्र विश्नोई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस ने कद्दावर नेता दिवंगत रामसिंह विश्नोई की तीसरी पीढ़ी यानी उनके पोते महेन्द्र विश्नोई का कार्ड खेला है। पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई के पुत्र है। गत पांच वर्षों से महेन्द्र खासे सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर भी अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। लगभग सभी जगह पर विश्नोई को टिकट मिलने की चर्चा थी। विश्नोई को टिकट मिलने के बाद लूणी के कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है। देर रात कई कार्यकर्ताओं ने उनके रातानाडा स्थित आवास पर पहुंच बधाई दी। टिकट की घोषणा के बाद ही उनके परिजन में भी खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात तक जश्न का माहौल रहा।

पार्टी का आभारी हूं

कांग्रेस पार्टी ने विश्वास जताया है, इसके लिए मैं पूरी पार्टी का आभारी हूं। हम ये सीट निकालेंगे। ये लोगों के विश्वास की जीत है।
- महेन्द्र विश्नोई, प्रत्याशी, कांग्रेस, लूणी विधानसभा क्षेत्र

जनअपेक्षा के अनुरूप विकास किया
लूणी में जनअपेक्षाओं के अनुरूप विकास किया गया है। विकास के आधार पर ही जनता का विश्वास हासिल करेंगे।
- जोगाराम पटेल, प्रत्याशी, भाजपा, लूणी विधानसभा क्षेत्र

जनता सब समझती है
इस बार क्षेत्र में विकास करने वाले को ही वोट देंगे। जनता समझने लग गई है कि सभी उनके साथ छलावा कर रहे हैं। इस बार फिजां बदलेगी।

- मनोहर चौधरी पाल, चेंजमेकर


क्षेत्र में भूमिका

समस्या

जोजरी और लूनी नदी प्रदूषित है। क्षेत्रवासी लंबे समय से क्षेत्र की समस्या से परेशान है। कई समस्याओं पर कार्य नहीं हुआ।

समाधान
पहले जो जोजरी रिवर प्रोजेक्ट बनाया गया था, उसे अमल में लाना होगा। कागजी कार्ययोजना की बजाय धरातल पर इस दिशा में काम करना होगा।

प्रत्याशी का आधार

प्रोफेशन: व्यापार
सोशल मीडिया: फेसबुक व ट्वीटर पर अकाउंट है। फेसबुक पर ज्यादा एक्टिव है।
पहचान: युवा कार्यकर्ता है।
राजनीतिक अनुभव: पांच साल से सक्रिय हैं।
कॅरियर का ग्राफ: ठीक-ठीक रहा।
रिकार्ड: ज्यादा कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन सक्रियता अच्छी है।
लाइफ स्टाइल: पेंट शर्ट में सादगी से रहते है।
ठीया- रातानाडा विस्तार योजना।

जनता समझदार है

जनता समझदार हो गई है। इमानदार व्यक्ति को वोट मिलेगा।

- सोहन चौधरी , लूणी

जनता की बात सुने

जो प्रत्याशी हर माह क्षेत्र का दौरा करेगा। उसी को वोट मिलेगा। जनता की बात सुनने वाला होना चाहिए।

-विक्रमसिंह, लूणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qO3oBT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment