देर रात मकान पर गिरा रॉकेट, कुछ ही देर में कमरा बन गया आग का गोला..

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
प्रतापनगर में अम्बेडकर पार्क के पास हरिजन बस्ती स्थित नगर निगम में निरीक्षक के मकान की तीसरी मंजिल पर रॉकेट गिरने से सोमवार रात आग लग गई और लकड़ी का फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर व घरेलू सामान राख हो गया। नगर निगम की चार दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार हरिजन बस्ती निवासी निगम निरीक्षक कुन्दन कण्डारा के मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में देर रात एक रॉकेट गिर गया। जिससे पर्दों में आग लग गई और लपटें निकलने लगी। लपटों ने पास ही रखे लकड़ी के फर्नीचर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा कमरा आग का गोला बन गया।

आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर घरवालों ने पानी डाला, लेकिन कमरे में रखे कपड़े, बिस्तर व अन्य सामान भी चपेट में आने से आग भीषण होने लगी। तब शास्त्रीनगर स्थित अग्निशमन केन्द्र से एक के बाद एक तीन दमकलें मौके पर पहुंची। बाद में बासनी व नागौरी गेट से भी एक-एक दमकल बुलाई गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कमरे में रखा फर्नीचर व अन्य सामान खाक हो चुका था।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zhSJUA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment