जोधपुर शहर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भंसाली पर इस बात के बकाया है 99 लाख रुपए, निगम ने थमाया नोटिस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली पर नगर निगम में यूनिपोल के पेटे 99 लाख रुपए का बिल बकाया है। निगम ने मंगलवार को उन्हें इस संबंध में नोटिस थमाया है। बिल को लेकर निगम और अतुल भंसाली के बीच चार साल से विवाद चल रहा है। निगम भंसाली पर 99 लाख रुपए बकाया बता रहा है, वहीं भंसाली का कहना है कि उनका 52 लाख रुपए का बिल बना था, जिसका वे भुगतान कर चुके हैं। निगम ने भंसाली के अलावा करीब एक दर्जन लोगों को बकाया के संबंध में नोटिस जारी किए हैं।

अतुल के अनुसार उन्होंने वर्ष 2013 में निगम के यूनिपोल किराए पर लिए थे। उन्होंने कई बार अधिकारियों से संशोधित बिल बनाने को कहा। अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने पर उसने मार्च 2017 में निगम को 52 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। इसके बाद भी निगम के अधिकारी उसे बकाया भुगतान के लिए नोटिस भेजते रहे। दूसरी तरफ निगम के अधिकारियों का कहना है कि अतुल को कुल 99 लाख रुपए का बिल दिया गया था। कई बार नोटिस देने के बाद भी उन्होंने भुगतान नहीं किया है।

कई बार दे चुके नोटिस

अतुल भंसाली पर करीब 99 लाख रुपए चार साल से बकाया है। इसको लेकर उन्हें कई बार नोटिस भेज चुके हैं। मंगलवार को उन्हें फिर से नोटिस भेजा। बिल को लेकर कोई विवाद नहीं है। बिल ऑडिट के बाद जारी किया गया था। पिछले एक माह में एक दर्जन से अधिक लोगों को यूनिपोल, यूडी टैक्स और अन्य मामलों में नोटिस दिए गए हैं। कुछ लोगों ने राशि जमा भी करवाई है।

दुर्गेश बिस्सा, आयुक्त, नगर निगम

नोटिस का चुनाव से कोई संबंध नहीं

अतुल भंसाली को निगम की ओर से नोटिस देने का चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
घनश्याम ओझा, महापौर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2B9yEBg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment