जोधपुर. देश के उत्तरी हिस्सों में हिमपात के बाद राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को अधिकांश हिस्सों में दिन व रात का तापमान लुढक़ गया। ठण्डी हवा के झौंकों से पंखे बंद करने पड़े। धूप सुहानी लगने लगी। चूरू 6.1 डिग्री के साथ सर्वाधिक ठण्डा स्थान रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय स्थल माउंट आबू में पारा 8.4 डिग्री पहुंचने से वहां सैलानियों और स्थानीय लोगों को रात को ऊनी कपड़े पहनने पड़े। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर सहित समूचे थार में रात का तापमान पांच से सात डिग्री तक गिरने से सर्दी की शुरुआत हो गई है।
सूर्यनगरी में सुहाने लगी धूप
जोधपुर में दो दिन से चल रही ठण्डी हवा की वजह से सोमवार अलसुबह तापमान 14.1 डिग्री पहुंच गया, जो रविवार से करीब पांच डिग्री कम था। तापमान लुढकऩे व ठण्डी बयार की वजह से सुबह-सुबह शहरवासियों को ठण्ड लगने लगी। खुले स्थान पर रहने वाले लोगों को कम्बल व मोटे कपड़े पहनने पड़े। सुबह की धूप सुहानी लग रही थी। ठण्डी हवा के बचने के लिए कई लोग धूप का सेवन करते देखे गए। चटक नीला आसमान होने के दिन में तापमान 31.2 डिग्री से ऊपर नहीं गया। दिनभर सर्दी का हल्का अहसास रहा। रात पड़ते ही फिर से ठण्ड गहराने लगी। खुले में सोने वाले लोगों को कम्बल व कम मोटी रजाई ओढऩी पड़ी। जिले के ग्रामीण हिस्सों में सर्दी रही। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15.3 व अधिकतम 31.3 डिग्री रहा। बाड़मेर में रात का तापमान 17 व दिन का 33.4 डिग्री मापा गया।
कहां-कितना तापमान
स्थान ------- तापमान
चूरू ------- 6.1
माउंट आबू -------8.4
सीकर ------- 9
अलवर -------10
श्रीगंगानगर -------11.5
जयपुर -------12.9
बीकानेर -------13.6
जोधपुर -------14.1
बाड़मेर -------15.3
जैसलमेर -------17
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D4plnv
0 comments:
Post a Comment