4 साल से रोशनी करने को निगम नहीं दे रहा अनुदान, अब व्यापारी अपने स्तर पर रोशन करेंगे जोधपुर के बाजार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. किसी जमाने में लोग दिवाली पर परंपरागत लक्ष्मी पूजन और पटाखे फोडऩे के बाद सोजती गेट व नई सडक़ मार्ग पर रोशनी देखने आया करते थे। क्रेज इस कदर था कि शानदार रोशनी को कई लोग देर तक लोग टकटकी लगाए देखते रहते थे। लेकिन गत चार वर्षों से निगम से सहयोग नहीं मिलने के चलते व्यापारिक संगठनों ने भी रोशनी व्यवस्था में सहयोग करना बंद कर दिया। वहीं पूर्व में निगम रोशनी व्यवस्था में प्रथम व द्वितीय सहित क्रमानुसार विजेता व्यापारी संघों को पुरस्कृत करता था। वहीं अब व्यापारी संगठनों का कहना है कि निगम पूर्व की भांति अब भी रोशनी व्यवस्था करे तो उनका स्वागत है। उन्हें पुरस्कार नहीं चाहिए, इसकी बजाय वे रोशनी व्यवस्था पर शुल्क खर्च कर दे। अपनी इच्छानुसार व्यापारी भी थोड़ा बहुत सहयोग कर देंगे।

सभी व्यापारी व्यक्तिगत करेंगे रोशनी

नई सडक़ व्यापारी संघ अध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि चार साल पूर्व तक आसपास के गांव के लोग जोधपुर में रोशनी देखने आया करते थे। नगर निगम से प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण रोशनी की परंपरा कम हो गई है। हम पूर्व में रोशनी में द्वितीय रहे थे, उसका पुरस्कार भी निगम से नहीं मिला। नगर निगम प्रोत्साहन दे तो हम तैयार है। हम प्रयास कर रहे हैं कि इस बार हम सभी मिलकर व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर रोशनी कराएंगे। सोजती गेट व्यापारी संघ अध्यक्ष शिवकुमार सोनी का कहना है कि नगर निगम से प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। चार साल पूर्व प्रथम आने का पुरस्कार एक-दो साल पहले मिला। हम सभी व्यक्तिगत रूप से दुकानों को रोशनी करेंगे। पुरस्कार नहीं चाहिए, यदि लाइट फ्री कर दे तो भी हम रोशनी के लिए तैयार हैं। साथ ही स्वेच्छा से थोड़ा सहयोग वे भी कर देंगे। वहीं जालोरी गेट के अंदर भी व्यापारियों ने कुछेक जगह तक रोशनी की है। सरदारपुरा बी रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी व सी रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश धनाडिय़ा ने बताया कि यहां भी प्रतिष्ठानों पर व्यक्तिगत रोशनी रहेगी।

नगर निगम करेगा घंटाघर में रोशनी

नगर निगम इस बार खुद के भवन, पुराने भवन, घंटाघर व सोजती गेट द्वार सहित कुछेक और जगहों पर रोशनी करेगा। नगर निगम की इलेक्ट्रिक विंग के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा कि इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घंटाघर को विशेष रूप रंगबिरंगी एलईडी से सजाया जाएगा।

जेडीए चौराहे पर करेगा रोशनी


जोधपुर विकास प्राधिकरण चौराहे पर रोशनी करेगा। जेडीए इलेक्ट्रिक विंग एक्सईएन भंवरलाल चौधरी ने बताया कि ऑफिस बिल्डिंग, खेत सिंह जी का बंगला सर्किल, अंबेडकर सर्किल, पावटा सर्किल, रातानाडा सर्किल, गौरव पथ शहीद स्मारक, पीडब्ल्यूडी सर्किल, जलजोग सर्किल, बोम्बे मोटर्स व शास्त्री सर्किल को सजाया जाएगा। कुछ हिस्से के चौराहे पर नगर निगम रोशनी करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P7RPUB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment