श्रमिकों के विरोध के चलते अटका 27 हजार क्विंटल गेहूं, तीन दिन से राशन के गेहूं की आपूर्ति ठप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के भगत की कोठी स्थित गोदाम पर श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के कारण तीन दिन से एफसीआइ के स्थाई श्रमिक निजी फर्म के श्रमिकों को काम करने से रोक रहे हैं। इसके चलते नवम्बर महीने का करीब 27 हजार क्विंटल गेहूं का वितरण नहीं हो पाया, जबकि सरकार दिसम्बर का गेहूं भी आवंटित कर चुकी है। एफसीआइ के भगत की कोठी गोदाम पर कार्यरत करीब तीस श्रमिकों का स्थानांतरण जयपुर कर दिया और गोदाम में श्रम का ठेका निजी कम्पनी को सौंपा गया है। स्थाई श्रमिक से जहां अधिकतम 160 कट्टे प्रतिदिन उठाए जा सकते हैं वहीं निजी कम्पनी के श्रमिक से आवश्यकतानुसार काम कराया जा सकता है। स्थाई श्रमिकों ने एफसीआइ के स्थानांतरण आदेश के विरुद्ध न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है जहां 26 नवम्बर को सुनवाई होगी।

स्थाई श्रमिक दो दिन से गोदाम के बाहर धरने पर बैठे हैं जिससे निजी कम्पनी के श्रमिक भी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। एफसीआइ ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। एफसीआइ ने बासनी स्थित राजस्थान वेयर हाउस में भी गोदाम किराए पर ले रखा है। उम्मीद है अब इस गोदाम से गेहूं का वितरण किया जाएगा।

एक महीने पिछड़ा गेहूं का वितरण
राज्य सरकार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जोधपुर जिले के हर माह करीब एक लाख क्विंटल का आवंटन करती है। नवम्बर के लिए 94 हजार क्विंटल गेहूं का आवंटन किया था। गेहूं का आवंटन व वितरण एक महीने अग्रिम चलता है । इस हिसाब से यह नवंबर का गेहूं 30 अक्टूबर तक लोगों को वितरित हो जाना चाहिए था। नवम्बर में दिसम्बर के गेहूं का वितरण होना था लेकिन अव्यवस्था के कारण गेहूं का वितरण एक महीने पीछे चल रहा है। अभी नवम्बर महीने का 27 हजार क्विंटल वितरित किया जाना शेष है।

बासनी गोदाम से उठाएंगे गेहंू

‘भगत की कोठी स्थित गोदाम पर श्रमिकों की ओर से काम में रुकावट डालने से गेहूं का वितरण बंद है। शनिवार से बासनी स्थित राजस्थान वेयर हाउस के गोदाम से गेहूं का उठाव करने की योजना है। तीन चार दिन में नवम्बर महीने का गेहूं लोगों तक पहुंच जाएगा।
आनंद राठौड़, प्रबंधक, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लि.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QbKXph
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment