जोधपुर जिले के 12 हजार दिव्यांगों के लिए खास होगा विधानसभा चुनाव, मतदान के लिए मिलेंगे ये विशेष सुविधाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले में इस बार का विधानसभा चुनाव द्विव्यांगों के लिए खास होगा। द्विव्यांगों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने चार नवाचार किए हैं। इनमें मतदान केंद्र, बूथ, वाहन स्तर पर विशेष सुविधाएं होगी। इसके लिए बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ द्विव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। जिले में कुल मतदाता 12 हजार 332 हैं। इनमें बिलाड़ा में सबसे ज्यादा 2676 और सबसे कम 516 मतदाता भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हैं।

जिले में द्विव्यांग मतदाता

बिलाड़ा 2676
लूणी 2036
फलोदी 1346
शेरगढ़ 1275
लोहावट 1266
ओसियां 1185
सूरसागर 763
शहर 708
सरदारपुरा 561
भोपालगढ़ 516

ये होंगे चार नवाचार
1-मतदान केंद्र : द्विव्यांगों के लिए जिले के 10 आदर्श मतदान केंद्र में रेम्प, व्हील चेयर, हेल्प डेस्क व हेल्पर की व्यवस्था।

2. वाहन सुविधा : द्विव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां द्विव्यांगों को मतदान केंद्र तक जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं।

3. बूथ : जिले में 110 बूथों को चिन्हित किया गया हैं। इन बूथ पर 8 हजार द्विव्यांग मतदाता हैं। इन बूथ पर द्विव्यांगों के मतदान के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। यहां द्विव्यांगों को मतदान के दौरान लाइन में लगना नहीं पड़ेगा।

4. चुनाव ड्यूटी : चुनाव में द्विव्यांग मतदाताओं के साथ द्विव्यांग कर्मचारियों को विशेष राहत दी गई हैं। शारीरिक रूप से दिव्यांग कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P51K8C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment