1.15 लाख सैनिक करेंगे पहली बार इलेक्ट्रोनिक बैलेट से मतदान, राजस्थान के विधानसभा चुनाव में ईटीपीबीएस लागू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गजेन्द्र सिंह दहिया/जोधपुर. प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहली बार सेना व अद्र्ध सैनिक बलों के जवानों के लिए इलेक्ट्रोनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) लागू किया गया है। चुनाव आयोग ने संबंधित जवानों के रिकॉर्ड/यूनिट/कमाण्ड ऑफिस को बैलेट भेज दिए हैं। ये बैलेट पेपर वेबसाइट से डाउनलोड करके मतगणना से पहले जवानों को डाक से संबंधित निर्वाचन अधिकारी को भेजना है। ये सर्विस वोटर कहलाते हैं। प्रदेश में 1 लाख 16 हजार 944 सर्विस वोटर है। सर्विस वोटर के तौर पर थलसेना, वायुसेना, नौ सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के जवान स्वयं को सर्विस वोटर के तौर पर पंजीयन कराते हैं।

करीब 14 हजार सर्विस वोटर बढ़े
प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार 815 मतदाता हैं। जिसमें से केवल 1 लाख 16 हजार 944 सर्विस वोटर है । जो कुल मतदाता का 0.24 प्रतिशत है। सर्विस वोटर में 1 लाख 14 हजार 813 पुरुष हैं, जबकि महिलाएं केवल 2 हजार 131 ही है। पिछले विधानसभा चुनाव में वर्ष 2013 में 1 लाख 3 हजार 168 सर्विस वोटर थे। इस बार सर्विस वोटर में 13 हजार 776 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

सर्विस वोटर कैसे करेंगे मतदान

1-प्रत्येक विधानसभा सीट में अंतिम भाग संख्या सर्विस वोटर की रखी है।
2-संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने जवानों की यूनिट को इस संबंध में सूचना भेजकर जवान के बारे में वैरिफिकेशन किया।
3-इसके बाद पीडीएफ फॉर्मेट में बैलेट पेपर को ईटीपीबीएस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
4-जवान यहां से बैलेट पेपर डाउनलोड करेंगे। बैलेट पेपर के साथ 13-ए घोषणा पत्र भी डाउनलोड करना होगा।
5-बैलेट पेपर पर टिक करके इसे एक छोटे लिफाफे में डालेंगे।
6-छोटा लिफाफा और 13-ए घोषणा पत्र एक बड़े लिफाफे में डालकर संबंधित निर्वाचन अधिकारी को डाक से भेजना होगा।
7-चुनाव आयोग की ओर से लिफाफे पहले ही संबंधित सैन्य यूनिट को भेज जा चुके हैं।

उप चुनाव में उपयोग हुआ था ईटीपीबीएस का
प्रदेश में पहली बार ईटीपीबीएस का उपयोग इसी साल माण्डलगढ़ विधानसभा उप चुनाव और अलवर व अजमेर के लोकसभा उपचुनाव में किया गया। माण्डलगढ़ में 22 सर्विस वोटर, अलवर में 9223 और अजमेर में 2335 सर्विस वोटर ने ईटीपीबीएस से मतदान किया, लेकिन पूरी तरीके से पहली बार इसे इस विधानसभा चुनाव में लागू किया जा रहा है।

 

जोधपुर में कहां-कितने सर्विस वोटर
विधानसभा सीट --------- सर्विस वोटर

फलोदी --------- 682
लोहावट ---------1169
शेरगढ़ ---------1083
ओसियां ---------938
भोपालगढ़ ---------1886
सरदारपुरा ---------428
जोधपुर --------- 89
सूरसागर ---------86
लूणी ---------438
बिलाड़ा ---------873



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SeY7iw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment