रणवीर चौधरी/जोधपुर. विधानसभा चुनाव में नामांकन भरने के बाद चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा सरादारपुरा के भाजपा प्रत्याशी शंभू सिंह खेतासर व सबसे कम शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार ने खर्च किए। शंभू सिंह खेतासर ने गत 10 दिनों में हर दिन करीब 1 लाख से ज्यादा रुपए प्रचार में खर्च किए। जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चुनाव खर्च के पहले चरण का हिसाब वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इनमें मात्र ओसियां विधानसभा से एक भी प्रत्याशी के खर्च का विवरण अपलोड नहीं किया गया हैं। वहीं प्रत्याशियों के चुनाव खर्च के विवरण में सबसे खास बात यह रही कि एक भी प्रत्याशी ने खर्च का सही विवरण नहीं दे पाया। लगभग सभी प्रत्याशियों के खर्च में रजिस्टार ने संशोधन कर अंतर राशि जुड़वाई।
सबसे ज्यादा खर्च वाले प्रत्याशी
जिले की 10 विधानसभ क्षेत्र में सरदारपुरा से भाजपा के प्रत्याशी शंभू सिंह खेतासर ने 26 नवम्बर तक 13 लाख 70 हजार 62 रुपए खर्च किए। निर्दलीय प्रत्याशियों व अन्य पार्टियों में लूणी से आरपीएल पार्टी के प्रत्याशी 3 लाख 99 हजार 394 रुपए और वहीं से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पूराम ने 3 लाख 25 हजार 530 रुपए खर्च किए।
सबसे कर्म खर्च वाले प्रत्याशी
बड़ी पार्टियों में शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की मनीषा पंवार ने 40 हजार 52 रुपए खर्च किए। शहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी, घनश्याम मेवाड़ा, शेरगढ़ से जब्बराराम, राजाराम, खेम सिंह, पूर्णप्रकाश ने जमानत राशि के अलावा एक रुपया खर्च नहीं किया। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से अभिनव राजस्थान पार्टी के संदीप गोदारा ने 170 रुपए, लूणी के कैलाश कुमार ने 200 रुपए, भल्लाराम ने 1220 रुपए खर्च किए।
यहां सबसे ज्यादा खर्च वाहनों पर, वाहनों को लेकर शिकायत भी की
जिले में सबसे ज्यादा मतदाता वाली लूणी विधानसभा क्षेत्र में एक तरफ जहां त्रिकोणीय मुकाबला है, वहीं प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्रों के हर गांव तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा खर्च वाहनों पर कर रहे हैं। इनमें कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई ने 2 लाख 28 हजार 541 रुपए, निर्दलीय प्रत्याशी पप्पूराम ने 2 लाख 68 हजार 321 रुपए, भाजपा के जोगाराम ने 49 हजार 78 रुपए खर्च किए। कुछ दिनों पहले जोगाराम पटेल ने निर्वाचन विभाग में शिकायत की बिना नंबर के वाहनों में कुछ बदमाश रात के समय क्षेत्र में लोगों को धमका रहे हैं।
शहर विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस से मनीषा पंवार 47052 रुपए। चाय नाश्ता, प्रचार सामग्री व वाहनों पर खर्च किए। भाजपा के अतुल भंसाली ने 74723 खर्च। इनमें सबसे ज्यादा विविध मद 34190 रुपए खर्च बाकी पैम्पलेट, चाय, नाश्ता पर खर्च किए। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र राणावत ने 1 लाख 43 हजार 506 रुपए।
बिलाड़ा
भाजपा के अर्जुन लाल गर्ग ने 3 लाख 91 हजार 297 रुपए। इनमें से 2 लाख 22 हजार 269 रुपए चुनाव आयोग ने अंतर राशि के जुड़वाए। इनमें से पार्टी को 3 लाख 1 हजार 250 रुपए पार्टी को चुनाव सामग्री के दिए। कांग्रेस के हीराराम मेघवाल ने 262587 रुपए खर्च किए। इनमें से 98085 रुपए चुनाव आयोग ने जुड़वाए।
लोहावट
भाजपा के गजेंद्र सिंह खींवसर ने 80857 रुपए। 15600रुपए बकाया हैं, जिसका हिसाब अगली विवरण में देंगे। कांग्रेस के किशनाराम बिश्नोई ने 56525 रुपए। चुनाव आयोग ने 40 हजार 875 रुपए जोड़े। डीजल, चाय, नाश्ता पर सबसे ज्यादा खर्च।
लूणी
कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई 5 लाख 45 हजार 773 रुपए। भाजपा के जोगाराम पटेल ने 1 लाख 97 हजार 65 रुपए खर्च किए। इनमें से 49 हजार 633 रुपए चुनाव आयोग ने जुड़वाए। आरपीएल के भंवरलाल ने 3 लाख 99 हजार 397 रुपए। निर्दलीय पप्पूराम ने 3 लाख 25 हजार 530 रुपए।
फलोदी
कांग्रेस के महेश व्यास ने 5 लाख 92 हजार रुपए। इसमें से 2.57 लाख रुपए बकाया और 3.35 कैश खर्च किए। भाजपा के पब्बाराम बिश्नोई ने 91 हजार 99 रुपए।
सरदारपुरा
भाजपा के शंभूसिंह खेतासर ने 1370062 रुपए। वाहन व विज्ञापन पर सबसे ज्यादा खर्च। कांग्रेस से अशोक गहलोत ने 53695 रुपए। चाय और नाश्ते पर सबसे ज्यादा खर्च।
शेरगढ़
भाजपा के बाबू सिंह राठौड़ ने 268486 रुपए। वाहनों पर सबसे ज्यादा। कांग्रेस से मीना कंवर ने 128276 रुपए। चाय, नाश्ते व वाहनों पर सबसे ज्यादा खर्च।
भोपालगढ़
भाजपा से कमसा मेघवाल ने 56635 रुपए।
कांग्रेस से भंवर बलाई 40 हजार रुपए खर्च किए। वहीं चुनाव आयोग इसके अतिरिक्त खर्च 28463 व 26263 रुपए जोड़े। भंवर बलाई के खाते में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हेलीकॉप्टर का खर्चा भी जोड़ा गया लेकिन राशी नहीं का जिक्र नहीं है। आयोग बलाई को हेलीकॉप्टर का खर्चा उनके खाते में जोडऩे का नोट डाला है। आगामी हिसाब के दौरान उन्हें हेलीकॉप्टर के खर्च का विवरण देना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोहावट, फलोदी, पीपाड़ शहर, बिलाड़ा और भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरे के लिए हेलीकॉप्टर में गए थे। गहलोत ने जिन प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कि उन प्रत्याशियों से हेलीकॉप्टर के किराए का आधा खर्चा उनके खाते में जोड़ा जाएगा।
सूरसागर
भाजपा से सूर्यकांता व्यास ने 121021 रुपए। इनमें 9468 रुपए बिजली के सामान व फिङ्क्षटग के खर्च किए। कांग्रेस के प्रो अयूब खान ने 165243 रुपए खर्च किए।
राहुल की सभा का आधा खर्चा 13 प्रत्याशियों के खाते में
शहर में राहुल गांधी की सभा का आधा खर्चा जोधपुर, पाली व बाड़मेर जिले के 13 प्रत्याशियों के खाते में जोड़ा जाएगा। सभा के दौरान मंच पर बैठे प्रत्याशी व जिन प्रत्याशियों का मंच पर नाम लिया गया था, उन सभी को सभा का आधा खर्चा उठाना होगा। इनमें जोधपुर जिले के शहर से मनीषा पंवार, सूरसागर से प्रो अयूब खान, लूणी से महेंद्र बिश्नोई, बिलाड़ा से हीराराम मेघवाल, लोहावट से किशनाराम बिश्नोई, भोपालगढ़ से भंवर बलाई, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जैतारण दिलीप चौधरी, सोजत से शोभा सोलंकी, पाली से महावीर ङ्क्षसह राजपुरोहित सहित 13 प्रत्याशियों के खाते आधा खर्चा जोड़ा जाएगा। वहीं सभा का आधा खर्चा पार्टी उठाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AuMbSx
0 comments:
Post a Comment