जोधपुर।
अमृतसर के ट्रेन हादसे में 'इंसानी' मृतकों का आंकड़ा 60 से भी पार कर रहा है। वहीं मौतों पर सियासत भी गरमाने लगी है। लेकिन इस बीच राजस्थान से कई मवेशियों के एक साथ मारे जाने की खबर भी मिली है। यहां जोधपुर में हुआ हादसा इन मवेशियों के लिए किसी अमृतसर हादसे से कम नहीं है। बस फर्क सिर्फ इतना है कि ये इंसान नहीं हैं और ना ही किसी पार्टी के लिए वोट बैंक।
बहरहाल खबर ये है कि जोधपुर जिले के मेलबा गांव में एक एसयूवी कार भेड़ों के झुंड के लिए 'यमराज' बन गई। बेकाबू हुई इस कार से हुए इस हादसे में 17 भेड़ों की मौत हो गई। जबकि कई भेड़ें घायल भी हुई।
ये हुआ हादसा
हिरणों का टांका के पास शनिवार को पुलिस से बचने के लिए चालक ने अंधाधुंध एसयूवी कार दौड़ाकर 17 भेड़ों को कुचलकर मार डाला। हादसे में 21 भेड़ें घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर गश्त के दौरान बाड़मेर की तरफ से आ रही एसयूवी गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म चढ़ी देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। जिस पर चालक ने कार को पीछे लिया और रिवर्स गियर में ही भगाने लगा।
इस दौरान एसयूवी चालक के पास बैठा युवक हवा में पिस्तौल लहराने लगा। यह देख जीप में सवार एएसआइ राजूराम ने भी पिस्तौल निकाल गोली चला दी जो टायर पर लगी। लेकिन चालक गाड़ी को और तेजी से भगा ले गया। इस दौरान मेलबा गांव में एसयूवी चालक ने भेड़ों को कुचल दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yPz0ur
0 comments:
Post a Comment