Save water : जोधपुर में नहीं आया पानी, दशहरा से पहले हुई परेशानी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रेत को भी समझ लिया पानी, हाय क्या चीज प्यास होती है। शहर में सोमवार को पूरे दिन पानी नहीं आया। इसलिए शहर के बाशिंदों को बूंद-बूंद पानी बचाना पड़ेगा। क्यों कि अभी नवरात्रा चल रहा है। उसके बाद दशहरा आएगा और फिर दीपावली का त्योहार होगा। इसलिए पानी की बचत करना बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए आप भी पानी बचाइए, परिवार से भी पानी बचाने के लिए कहिए और दूसरों को भी पानी की बचत के बारे में बताइए।

जलदाय विभाग ने इस माह का 24 घंटे का पहला शटडाउन लिया है। इसके चलते सोमवार को पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। कायलाना फिल्टर हाउस के शटडाउन का समय रविवार रात 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक का रखा गया है। चौपासनी फिल्टर हाउस का शट डाउन रविवार रात 12 से सोमवार रात 12 बजे तक रहा और झालामंड फिल्टर हाउस का शटडाउन सोमवार सुबह 8 से मंगलवार सुबह 8 बजे तक रहेगा।

एेसे में सोमवार की जलापूर्ति मंगलवार दोपहर बाद कम दबाव से और मंगलवार को को होने वाली जलापूर्ति बुधवार को होगी। जबकि 24 घंटे के शटडाउन के बाद जलापूर्ति सामान्य होने में करीब 3 दिन लगते हैं। लोगों को शिकायत रहती है कि शटडाउन के बाद प्रस्तावित दिन पानी नहीं आया। राजीव गांधी नहर में मई माह में क्लोजर पूरा होने के बाद कायलाना और तख्तसागर में 15 से 20 दिन की जलापूर्ति का पानी एकत्र करने के प्रयास सफल नहीं हुए। इसीलिए सितम्बर में दो बार शटडाउन लेना पड़ा था।

अगले साल लिफ्ट कैनाल का सबसे लम्बा क्लोजर प्रस्तावित है। एेसे में करीब दो माह तक नहर में पानी नहीं आएगा। साथ ही पीने का पानी भी करीब 15 दिन तक बंद रहने की आशंका है। इसी को देखते हुए जलदाय विभाग दोनों ही प्रमुख जलाशयों में 20 दिन से अधिक का पानी स्टोर करने के प्रयास कर रहे हैं।

 

 

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IXjkdb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment