rajasthan ka ran : समीकरण बिगाड़ भी दें निर्दलीय व बागी लेकिन नहीं बचा पाते जमानत, यूं जाने गणित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. चुनावी रण में कई निर्दलीय और बागी समीकरण बिगाडऩे का काम करते हैं, लेकिन धरातल पर इनमें से अधिकांश अपनी जमानत भी नहीं बचा पाते। पिछले चार चुनाव की बात करें तो कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवारों के अलावा इक्का-दुक्का लोग ही जमानत बचाने में सफल हुए हैं।

इस तरह समझें चार चुनाव का गणित

- 1998 के चुनाव में 67 प्रत्याशी जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में खड़े हुए। कांग्रेस भाजपा के अलावा महज 1 प्रत्याशी ही जमानत बचा पाया। 48 की जमानत जब्त हुई।


- 2003 में 62 प्रत्याशी 9 विधानसभा क्षेत्र में उतरे। 42 की जमानत जब्त हुई। सिर्फ विजेता और निकटतम प्रतिद्वंदी ही जमानत बचा पाया।


- 2008 में 116 प्रत्याशी मैदान में उतरे। 10 विधानसभा क्षेत्रों में यह सर्वाधिक थे। इनमें से महज 94 ही जमानत बचा पाए।


- 2013 के चुनाव में 93 प्रत्याशी मैदान में उतरे। कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों के अलावा कोई जमानत नहीं बचा पाया। 73 की जमानत जब्त हुई।

जोधपुर शहर
यहां पिछले चार चुनाव में कांग्रेस भाजपा के उम्मीदवार के अलावा अन्य कोई जमानत नहीं बचा पाया। 1998 में 10 में से 8, 2003 में 8 में से 6, 2008 में 18 में से 16 और 2013 में 13 में 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

सरदारपुरा
1998 और 2003 दोनों चुनावों में 10 में से 8, 2008 में 13 में से 11 और 2013 में 11 में से 9 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

सूरसागर
1998 में 10 में से 8, 2003 में 8 में से 6, 2008 में सर्वाधिक प्रत्याशी 28 मैदान में उतरे, 26 की जमानत जब्त हुई। 2013 में 14 में से 12 की जमानत जब्त हुई।

लूणी
यहां त्रिकोणीय मुकाबल सर्वाधिक रहा। तीन चुनावों में निर्दलीय भी बराबरी की टक्कर देने वाले रहे। 1998 में 7 में से 4, 2003 में 6 में से 3, 2008 में 11 में से 8 और 2013 में 12 में से 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

बिलाड़ा
वर्ष 1998 व 2003 में प्रत्येक में 9 में से 7, 2008 में 11 में से 9 और 2013 में 4 में से 2 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

भोपालगढ़
वर्ष 1998 व 2003 में प्रत्येक में 5 में से 3, 2008 में 7 में से 5 और 2013 में 8 में से 6 की जमानत जब्त हुई।

शेरगढ़
वर्ष 1998, 2003 और 2008 प्रत्येक में 5 उम्मीदवारों में से 3 की जमानत जब्त हुई। 2013 में 9 में से 7 की जमानत जब्त हुई।

फलोदी
1998 में 7 में से 5, 2003 में 6 में 3, 2008 में 5 में से 3 और 2013 में 9 में से 7 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

ओसियां
1998 में 4 में से 2, 2003 में 5 में से 3, 2008 में 9 में से 6 और वर्ष 2013 में 8 में से 6 की जमानत जब्त हुई।

लोहावट
2008 के चुनाव में 9 में से 7 और 2013 के चुनावों में 5 में से 3 की जमानत जब्त हुई।

जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र : एक नजर में

1951 के चुनाव से अस्तित्व में

15 चुनाव हुए हैं अब तक

06 बार भाजपा के विधायक बने हैं

05 बार कांग्रेस जीती

04 बार अन्य व निर्दलीय विधायक बने।

पहले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जीता था।

क्या आपको पता है...

राज्य में पहला चुनाव वर्ष 1951 में हुआ था। जोधपुर जिले में फलौदी, शेरगढ़,जोधपुर सिटी व बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने वर्ष 1951 के चुनाव में हिस्सा लिया। इस चुनाव में चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय प्रत्याशी ही जीते।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OCd1Rz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment