Rajasthan ka Ran : टिकट देने से पहले ये रणनीति अपनाने जा रही है भाजपा, छह प्रभारियों को मिली खास जिम्मेदारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व, केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व मिलकर टिकट देने से पहले ग्राउंड पर उतरेगा। इसके लिए संभाग के लिहाज से छह प्रभारी बनाए गए हैं। तीन भागों में इन क्षेत्रों को बांटा है और प्रत्येक में दो प्रभारी रहेंगे। ये जिला एवं विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे। वर्तमान विधायक का रिपोर्ट कार्ड और संभावित प्रत्याशियों का निर्धारण भी यही करेंगे।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री और भाजपा की प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक गजेन्द्रसिंह शेखावत ने बुधवार को जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर में प्रस्तावित 6 अक्टूबर के कार्यक्रम और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीकानेर और सीकर दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी की प्रस्तावित अजमेर की यात्रा के लिए प्रत्येक बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। गौरव यात्रा के तहत संभाग मुख्यालय पर मुख्यमंत्री की सभाएं नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व एक साथ इन संभाग मुख्यालयों पर कार्यक्रम करेंगे।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को मेवाड़ और कोटा क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना और केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जयपुर व भरतपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। केन्द्रीय संगठन मंत्री वी. सतीश और प्रदेश महासचिव सतीश पूनिया को जोधपुर व बीकानेर क्षेत्र दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IC6Asy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment