एक और छात्रा ने खोली MBM engineering college की पोल, कहा परीक्षा में अच्छे अंक का प्रलोभन देकर करते हैं अश्लील हरकतें!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जेएनवीयू के अधीन एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स विभाग की एक और छात्रा ने एक वरिष्ठ कर्मचारी पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने कुलपति कार्यालय को प्रेषित एक पेज के गुमनाम पत्र में लिखा कि कर्मचारी परीक्षा में अच्छे अंक और अपनी पहुंच का हवाला देकर अश्लील हरकतें करता है और छात्राओं को बिना कारण बार-बार अपने कार्यालय में बुलाता है।

जोधपुर में दिखा #MeToo का असर, छात्रा ने कहा mbm engineering college की लैब में अश्लील मूवी देखते हैं कर्मचारी!

इंजीनियरिंग कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विवि कार्यालय की रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह कर्मचारी इलेक्ट्रोनिक्स विभाग के साथ केंद्रीय कार्यालय का काम भी देखता है।
गौरतलब है कि कॉलेज की एक अन्य छात्रा ने भी बेनाम पत्र के जरिए लैब कर्मचारियों पर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। इस पर कॉलेज ने जांच कमेटी गठित की लेकिन सबूतों के अभाव में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

3 साल की बालिका के साथ हुई दरिंदगी देख सिहर उठा नर्सिंग स्टाफ, 10 मिनट की देरी होती तो वहशी कर देता हत्या

विवि की रिपोर्ट के बाद कार्यवाही

इलेक्ट्रोनिक्स विभाग के एक अन्य कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत कुलपति को पे्रषित है। कुलपति कार्यालय द्वारा कार्यवाही करने के बाद कॉलेज प्रशासन उस पर कदम उठाएगा।


प्रो. एसके ओझा, डीन, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pNWxrF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment