पीपाड़सिटी(जोधपुर). राजफैड की ओर से समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र में किसानों से खरीदे गए मूंग खुले आसमान के नीचे पड़े है। भंडारण की व्यवस्था नहीं हो पाने से कृषि मंडी में बोरियों के ढेर लगने से जगह की समस्या पैदा हो रही है।
राजफैड की ओर पीपाड़ सिटी मार्केटिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी को समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। जहां पर 16 अक्टूबर से मूंग की खरीद की जा रही है। अभी तक ढाई हजार किवंटल मूंग खरीदा गया है। जो साढ़े पांच हजार बोरियों में खुले में मंडी यार्ड में पड़ा है।
राजफैड की ओर से मूंग के भंडारण और उठाव की व्यवस्था नही होने से नोडल एजेंसी के समक्ष मौसम के बदलते मिजाज के चलते मूंग की सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया है।
राजफैड की ओर खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य पर खरीदे गए मूंग की बोरियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबन्ध नही किए गए। ना तो मौसम की मार और खुले में पड़े मूंग की नमी और गुणवत्ता बचाने के लिए पॉलीथिन तिरपाल उपलब्ध कराया और ना ही सीसीटीवी कैमरे लगाए। जबकि इन दिनों शहर के बाजारों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में नकबजनों की गैंग सक्रिय है।
सरकार की ओर किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद के लिए किसानों की कृषि मंडी परिसर का उपयोग तो किया जा रहा है, लेकिन इस खरीद से मंडी को मिलने वाले टैक्स से फिर वंचित कर दिया गया। जबकि इससे मंडी को लाखों रुपए की आय होती थी। सरकार ने एक तरफ तो समर्थन मूल्य बढ़ा दिया लेकिन बैक डोर से मंडी का टैक्स खत्म कर कृषि मंडी की आय में लाखों का नुकसान भी पहुंचा दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qd9fAD
0 comments:
Post a Comment