जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार प्रसन्नचंद मेहता ने खोला अपना विजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार प्रसन्नचंद मेहता ने अपना विजन खोल दिया है। उन्होंने बताया कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आखलिया से महामंदिर तक एलिवेटेड सडक़ का निर्माण कार्य करवाएंगे। पानी की समस्या के निदान के लिए लिफ्ट केनाल के तीसरे चरण की योजना पूरी करवाएंगे। विकास स्थायी और व्यवस्थित हो, इसके लिए सभी विभागों में समन्वय स्थापित करवाकर योजनाबद्ध विकास कार्य करवाएंगे। जैसे कि सडक़ बन कर तैयार होते ही पुन: अन्य कार्यों पानी व सीवरेज के लिए खुदाई नहीं करवाएंगे। आपस में इन विभागों का एेसा समन्वय बैठाएंगे कि एक बार सडक़ पर पानी, सीवरेज व निर्माण के सभी कार्य हो जाए। क्योंकि एेसे में सरकारी राशि का अत्यधिक व्यय होता है। पर्यटन को विस्तार देने के लिए स्वच्छ शहर की परिकल्पना साकार करेंगे। शहर में सैलानी बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएं तैयार करवाएंगे। इसके लिए निगम और प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावी योजना बनाएंगे। शहर के सरकारी अस्पतालों की सेहत सुधरवाएंगे। ताकि मरीजों व उनके परिजनों को कोई समस्या न हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dbb1KT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment