सुरक्षा एजेंसियों ने कहा, अफवाह है जोधपुर में धमाकों की धमकी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। प्रदेश के दूसरे बड़े शहर जोधपुर के मेहरानगढ़ और भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट करने की सूचना कोरी अफवाह है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट के संबंध में पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ ने साफ किया कि बम विस्फोट करने की न तो कोई खुफिया सूचना है और ना ही एेसी कोई धमकी मिली है। राज्य पुलिस अथवा जोधपुर पुलिस को इस संबंध में कोई इनपुट नहीं
मिला है।

 

मेहरानगढ़ व रेलवे स्टेशन पर बम धमाकों की खुफिया सूचना के संबंध में एक न्यूज चैनल ने शुक्रवार को समाचार चलाया था। चैनल की खबर में बताया गया कि खुफिया एजेंसी को आतंकी संगठन के बम धमाके किए जाने की खुफिया सूचना मिली है और इसके बाद दोनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस समाचार से जोधपुर ही नहीं देशभर में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मेहरानगढ़ में निजी सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा बढ़ा भी दी। मेहरानगढ़ व आस-पास की पहाडि़यों पर सघनता से जांच शुरू कर दी। यहां वाहनों की भी जांच की गई। हालांकि पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं बढ़ाई है।


राजस्थान पत्रिका ने हकीकत जानने के लिए पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों से बात की तो उन्होंने एेसी किसी भी सूचना से इनकार किया। वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यदि किसी खुफिया एजेंसी के पास एेसी कोई जानकारी होती तो उसकी रोकथाम व सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के लिए राज्य सरकार या पुलिस मुख्यालय अथवा जोधपुर पुलिस को अवश्य अवगत कराया जाता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2q1i9AQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment