पकड़ा गया खेत से अरंडी चोरी प्रकरण में शातिर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट (जोधपुर) . थाना क्षेत्र के जांगूबाना की ढाणी जालोड़ा से खेत चुराई गई अरंडी की बोरियां के मामले में पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने चोर को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको रिमांड पर भेजा गया है। लोहावट पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार मीणा ने बताया कि जांगूबाना की ढाणी जालोड़ा से किसान बंशीराम विश्नोई के खेत से 22 बोरी अरंडी की चोरी होने का मामला 25 मई को दर्ज हुआ था। उसके बाद चोरों की तलाश में टीम गठित की गई।


अरंडी बोरियां के चोरी के मामले में आमला निवासी शंभुराम उर्फ शेपू पुत्र पुरखाराम भील को फलोदी से दस्तयाब किया गया। बाद में पुलिस थाना लाकर उससे पूछताछ की गई, तो उसने खेत से अरंडी की बोरियां चोरी कर ले जाने स्वीकार किया गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफतार किया। वहीं उसको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सोमवार तक रिमांड पर भेजा गया है।


क्या है मामला
लोहावट पुलिस थाना में बंशीराम पुत्र बुधाराम विश्नोई जांगू बाना की ढाणी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसने अरंडी की बोरियां भरकर खेत में रखी थी। 24 मई की रात्रि को वह एवं उसके परिवार के सदस्य घर के आगे सो रहे थे। रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी को सडक़ पर खड़ी कर २२ बोरी अरंडी की चुराकर ले गए। उसके खेत के गेट के पास एवं सडक़ पर 4-5 किलो अरंडी गिरी हुई भी नजर आई।

शातिर चोर है आरोपी
अरंडी बोरियां के चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक पूर्व में भी कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। एएसआई मीणा ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार शंभुराम उर्फ शेपू पुत्र पुरखाराम भील के खिलाफ पूर्व में फलोदी एवं भोजासर थानों में चोरी के अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A9xcP5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment