नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के पोस्टर-बैनर हटाने के कलक्टर ने दिए निर्देश, छुट्टी के लिए लेनी होगी विशेष अनुमति

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. विधानसभा आम चुनाव-2018 की आचार संहिता लगने के बाद जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आचार संहिता की सख्त पालना करने और सरकारी कार्यालयों से राजनीतिक नेताओं के फोटो और शहर में राजनीतिक पार्टियों के फोटोयुक्त बेनर, पोस्टर, होर्डिंग्स हटाने की निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागर में आयोजित बैठक में आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे, 48 घंटे व 72 घंटों में किए जाने वाले कार्यों की शत प्रतिशत पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर यूनिपोल, होर्डिग्स, नेशनल हाइवे, अन्नपूर्णा रसोई वैन पर लगे पोस्टर, पेट्रोल पम्प पर विभिन्न योजनाओं के पोस्टर्स हटवाने के निर्देश दिए। कर्मचारी व अधिकारियों को अवकाश लेने से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।

 

दिव्यंाग व बधिर मतदाताओं को ईवीएम व वीवी पेट की प्रक्रिया समझी

जोधपुर जिले में स्वीप गतिविधियों के तहत रविवार को प्रज्ञा निकेतन संस्थान में नेत्रहीन व दिव्यंाग छात्रों को ईवीएम व वीवी पेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व स्वीप प्रभारी अविचल चतुर्वेदी ने रविवार को प्रज्ञा निकेतन संस्थान में दिव्यंाग व नेत्रहीन छात्रों को मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि ईवीएम पर मतदान के लिए बटन दबाने के बाद 7 सैकंड तक वीवी पेट मशीन में लगी स्क्रीन पर अपने वोट को देख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yn8VTv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment