जोधपुर.
बासनी कृषि मण्डी तिराहे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते आमने-सामने भिड़ंत के बाद दोनों बोलेरो पिकअप पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
बासनी थाने के हेड कांस्टेबल पाबूदान ने बताया कि कपड़े की गांठों से भरी एक पिकअप पाली रोड से आ रही थी। जबकि हल्की से भरी एक बोलेरो पिकअप मण्डोर मण्डी से बासनी मण्डी की तरफ मुड़ रही थी। मण्डी चौराहे पर दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार व ओवरलोड होने से दोनों अनियंत्रित होकर पलट गई। उनमें भरा सामान सडक़ बिखर गया। पाली रोड पर एकबारगी यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहन सीधे करवाकर साइड में खड़े किए। एक चालक के हल्की चोट आई।
पाली रोड पर एकबारगी यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहन सीधे करवाकर साइड में खड़े किए। एक चालक के हल्की चोट आई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xW4fV6
0 comments:
Post a Comment