भाजपा प्रवास कार्यक्रमों में प्रभारियों ने बताई रणनीति, शक्ति केंद्रों से होगा चुनाव प्रबंधन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भाजपा की विधानसभा क्षेत्रवार चुनाव संचालन समितियों और शक्ति केंद्र से ऊपर के पदाधिकारियों, वर्तमान व पूर्व पार्षदों की बैठक शास्त्री नगर स्थित स्टील भवन में हुई। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पुष्प जैन ने बताया कि इस बार सारा चुनाव प्रबंधन शक्ति केंद्र के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन से जीता जाता है। बेहतर योजना तथा निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम के दम पर भाजपा इस बार भी राजस्थान में सत्ता में आएगी। उन्होंने जोधपुर शहर, सूरसागर एवं सरदारपुरा सीट को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।

 

संगठन प्रभारी महेन्द्र बोहरा व जैन ने अलग-अलग सत्रों में ली बैठक में कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रबंधन के प्रस्ताव मांगे। आरंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ.श्यामा मुखर्ज एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके बैठक का शुभारंभ किया। अन्त में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल मदनलाल खुराना एवं भाजपा राइका मंडल की उपाध्यक्ष प्रेम कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। संचालन जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व मुकेश लोढ़ा ने किया।

पावर हाउस है शक्ति केन्द्र

भाजपा शहर अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शक्ति केन्द्र से उपर के पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चा अध्यक्ष शामिल हुए। यहां शक्ति केन्द्र को पावर हाउस के रूप में प्रबंधन का हिस्सा बनाने की बात कही। इस मौके पर महापौर घनश्याम ओझा, विधायक कैलाश भंसाली, सूर्यकांता व्यास, राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प के प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, पूर्व अध्यक्ष प्रसन्न मेहता, अचलसिंह मेड़तिया सहित अन्य मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D7o2oZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment