फैक्ट्री में मजदूरी कर रहे दो बच्चे मुक्त कराए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मानव तस्करी विरोधी यूनिट पश्चिम ने एक और कार्रवाई बुधवार को बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एमआईए द्वितीय चरण स्थित फैक्ट्री में दबिश देकर दो बच्चों को मजदूरी करने से मुक्त कराया। फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं मिला। बासनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

यूनिट के प्रभारी व पुलिस निरीक्षक इन्द्रचन्द मीणा ने बताया कि एमआईए स्थित अरावली इंजीनियर्स में बच्चों से मजदूरी कराए जाने की सूचना मिली। इस पर वहां दबिश दी गई। मौके पर उत्तर प्रदेश के दो बच्चे मजदूरी करते मिले। जिन्हें मुक्त कराकर चाइल्ड लाइन की मदद से बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजने के निर्देश दिए गए। फैक्ट्री मालिक शंकरलाल बोहरा मौके पर न होने से पकड़ में नहीं आया। जिसके खिलाफ बासनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। यूनिट के प्रभारी व पुलिस निरीक्षक इन्द्रचन्द मीणा ने बताया कि कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दमाराम, भंवराराम, रामखिलाड़ी, रमेशचन्द्र व मदनलाल शामिल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yX1DpK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment