जोधपुर। जोधपुर एयरपोर्ट पर मुम्बई-जोधपुर फ्लाइट में दिनभर आतंकवादियों और मॉकड्रील की अफवाहों के चार घंटों बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस के बताया कि हैदराबाद के मैसुर में नौकरी की तलाश में गए एक युवक ने काम नहीं मिलने पर एक गुमशुदा युवक के परिजनों को युवक की सूचना देकर इनाम की राशी लेने के लिए झूठी कहानी बनाई।
युवक को परिजनों को लापता युवक जोधपुर के एक आश्रम में होने बताया। लेकिन जब सोमवार को परिजनों के साथ पुलिस भी लापता युवक की तलाश में आई तो आरोपी ने पकड़े जाने के डऱ से मैसुर के पुलिसकर्मियों पर ही अपहरण का आरोप लगा दिया। युवक सभी को गुमराह कर वहां से भागने की फिराक में था।
डीसीपी(पूर्व) अमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक सोमवार को लापता युवक के परिजनों और मैसुर की पुलिस के साथ फ्लाइट में मुम्बई से जोधपुर आ रहे थे। उसने लापता युवक की सूचना देने के लिए इनामी राशी हड़पने के लिए युवक के जोधपुर में स्थित एक आश्रम में होने की झूठी कहानी रची थी।
फ्लाइट के जोधपुर पहुंचते ही उसे लगा कि उसका झूठ पकड़ा जाएगा। इस पर उसने फ्लाइट के क्रू मेम्बर को बताया कि चार युवक उसकी फर्जी आइडी बनाकर उसे जबरदस्ती ले जा रहे है और उसके साथ कुछ बुरा कर सकते हैं। एेसे में एटीसी को सूचना मिलते ही पुलिस को एयरपोर्ट बुला लिया गया।
जहां पुलिस अधिकारियों ने सभी से पूछताछ की तो पता लगा कि युवक ने झूठ पकड़े जाने के डर से मैसुर पुलिस को फंसाने के लिए फ्लाइट के क्रू मेम्बर को खुद बंधक बनाने की झूठी कहानी बनाई।
पुलिस ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी की रिपोर्ट पर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी युवक की पहचान बताने से मना कर दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xRGkWW
0 comments:
Post a Comment