जोधपुर. राइकाबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक पर परिजन के साथ सो रही साढ़े तीन साल की बालिका का अपहरण कर राइकाबाग ओवरब्रिज के पास झाडिय़ों में बलात्कार किया। नींद से जागे परिजन की सूचना पर हरकत में आई जीआरपी ने तलाशी के दौरान बालिका को मुक्त करवाकर मौके से ही युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा के अनुसार जोगी परिवार देर रात राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। वो एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर सो गए। रात करीब बारह बजे एक युवक साढ़े तीन साल की बच्ची को नींद में ही उठाकर ले गया। वह उसे केएन कॉलेज के सामने राइकाबाग ओवरब्रिज के नीचे झाडिय़ों में ले गया और बलात्कार किया। इस बीच, घरवालों को बच्ची गायब मिली तो तलाश शुरू की। जीआरपी को भी सूचना दी गई। तलाशी के दौरान बच्ची झाडिय़ों में मिल गई। पास में ही सो रहे भीलवाड़ा जिले में बारनी गांव निवासी कैलाश चंद्र पुत्र राज कुमार भील को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपराध करना कबूल कर लिया। जिस पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गुरुवार सुबह आरोपी का मेडिकल कराया गया। उधर, बलात्कार पीडि़ता बच्ची को गंभीर हालत के चलते उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जाती है। चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन भी किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2INvpBH
0 comments:
Post a Comment