जोधपुर. पाल रोड डीपीएस चौराहे के पास ढाबा पर बैठे युवक पर कार में आए आधा दर्जन युवकों ने हमला कर गोलियां चला दी एक गोली जांघ में और दूसरी हाथ व खाक के बीच से छूकर निकल गई घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की तलाश में बोरानाडा थाना पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है पुलिस के अनुसार पाल गांव निवासी राजूराम 27, पुत्र केसाराम देवासी पर गोलियां चलाई गई हैं। उसे एडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। फायरिंग करने वालों में दिलीप सिंह आकोरिया, सुरेन्द्र सिंह बापीणी, राजू जाणी आदि बताए जाते हैं। सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा सिमरथाराम व बोरानाडा थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे व मामले की जानकारी लेकर हमलावरों की तलाश के प्रयास शुरू किए। चालक को मारपीट से टोकने पर हमला घायल के भाई ने बताया कि मंगलवार को कुछ युवक डीपीएस चौराहे पर एक चालक को पीट रहे थे। यह देख राजूराम देवासी ने उन्हें टोका और वहां से भगा दिया था। आशंका है कि इस रंजिश को लेकर राजू पर फायरिंग की गई है।
तलाश में नाकाबंदी, गुड़ा से ओझल हुए
फायरिंग के बाद हमलावर काली कार में सांगरिया फांटा की तरफ भाग निकले पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवाई गुड़ा विश्नोइयान तक हमलावर का पीछा होता रहा लेकिन इसके बाद वे गायब हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ptrywa
0 comments:
Post a Comment