अरसे बाद ग्वार में उछाल तो कपास में भी दिखी चमक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाड़ा (जोधपुर) . अरसे से औंधे मुंह गिरे ग्वार में गुरुवार को एकाएक उछाल आया तो कपास में भी तेजी का असर दिखा। और 4400 रुपए प्रति क्विंटल की नीलामी के स्तर पर पहुंच गया। यही हाल कुछ कपास का रहा। कपास भी गुरुवार को 6000 रुपए को छू गए।


जानकारी के अनुसार गुरुवार का दिन जहां किसानों के लिए सगुनी रहा, वहीं व्यापारियों के चेहरों पर भी अरसे के चमक लौट आई है। ग्वार को लेकर जहां दो वर्षों से कई व्यापारी उलझन में थे और बुधवार तक यह ग्वार 3900 रुपए प्रति क्विंटल पर ही अटका हुआ था। लेकिन इस कई राज्यों में ग्वार की पैदावार कम होने से ग्वार के भावों में तेजी का रुख दिखा।

यही वजह है कि मंडी में गुरुवार को डेढ़ सौ बोरी ग्वार की आवक रही। मंडी अध्यक्ष महेंद्रसिंह के अनुसार यदि यही स्थिति रही तो कोई बड़ी बात नहीं ग्वार के भाव और भी उच्च स्तर के आंकड़े को छू सकते हैं।


इसी प्रकार कपास भी बुधवार को 5400 रुपए तक स्थिर था। इस बीच इसमें भी आश्चर्यजनक तेजी आई और इसके भाव 600 रुपए की वृद्धि से 6000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। व्यापारी बाबू भाई पटेल, तरुण मुलेवा, धर्माराम, धन्नाराम हाम्बड़ ने बताया कि गत वर्ष में कपास के उच्चतम भाव 4800 रुपए तक बोले गए थे। इस बीच कपास मिलों में मांग बढऩे से कपास के भावों में भी तेजी का रुख दिखने लगा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Askdry
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment