दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान और नकदी बने खाक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर
ओसियां. कस्बे के न्यू बस स्टेण्ड पर गुरूवार रात्रि को दो दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों रूपयों का समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर ओसियां ग्राम पंचायत की फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच एक घंटे की मश्कत के बाद आग पर काबू पाया।

90 हजार की नगदी भी जल गई

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। समाज सेवी कैलाश माली ने बताया कि न्यू बस स्टेण्ड पर स्थित गोविन्द छंगाणी की मोबाईल एवं ओमाराम मेघवाल की रेडीमेट की दुकान में रात्रि 11 बजे बिजली के शॉट सर्किट से आग लग गई। जिससे मोबाईल की दुकान में रखे मोबाईल, चॉर्जर एवं अन्य समान सहित फर्निचर का लगभग ढाई लाख एवं रेडीमेट की दुकान में साढे चार लाख का समान जल गया। साथ ही मोबाईल की दुकान में रखी 90 हजार की नगदी भी जल गई। शुक्रवार को तहसीलदार आईदान पंवार ने मौका मुआवना किया और मामले की जानकारी ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q1rrZj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment