जोधपुर. पत्रिका समूह की ओर से स्वच्छ राजनीति के लिए विशेष कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन में संभावित दावेदार का क्षेत्र के प्रति विजन को पत्रिका के माध्यम से लोगों तक अगे्रषित किया जा रहा है। आइए सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी कमलेश पुरोहित अपना विजन प्रस्तुत कर रहे हैं :-
1. पिछले एक दशक में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों नई रिहायशी कॉलोनियां पनपी है लेकिन मूलभूत सुविधाएं पानी, सडक़, सीवरेज और बिजली के सुविधा मुहैया करवाकर व्यवस्थित विकास करवाना।
2. क्षेत्र में वनभूमि पर बसी 40 से अधिक कच्ची बस्तियों का भारत सरकार व राज्य सरकार व जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर नियमन का मार्ग प्रशस्त करना।
3.. सूरसागर कालीबेरी खनन क्षेत्र का सुव्यवस्थित विकास और खनन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों को सभी मूलभूत और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना।
4. पर्यटन की दृष्टि कायलाना झील, माचिया जैविक उद्यान, मसूरिया पहाड़ी, सूरसागर के महल व सिद्धनाथ की पहाडिय़ों को विकसित करना।
5. सूरसागर विस क्षेत्र में निरंतर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए जयपुर की तर्ज पर एलीवेटेड सडक़ का निर्माण करवाना।
6. कमला नेहरू नगर स्थित टीबी अस्पताल परिसर में ट्रोमा सेन्टर स्थापित करना और आम मरीजों के लिए सुविधाएं विकसित करना।
7. क्षेत्र के सभी चिकित्सालयों में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में राजकीय महाविद्यालय खुलवाना।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ybIPTV
0 comments:
Post a Comment