सोशल मीडिया की दौड़ में आगे दावेदार, पुराने नेताजी अब सीख रहे दांव पेच

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सभी राजनीतिक दल ग्राउंड जीरो पर प्रचार और रणनीति बनाने के साथ ही सोशल मीडिया को भी पूरी तरह से तवज्जो दे रहे हैं। चुनावों में सोशल मीडिया का महत्व काफी हद तक बढ़ गया है। इस बार दोनों प्रमुख दलों ने सोशल मीडिया पर सक्रियता को भी टिकट का एक आधार बताया है। मारवाड़ की राजनीति में ऐसे पुराने नेता जो कई सालों से जमे हैं उनकी सोशल मीडिया इंजीनियरिंग थोड़ी कमजोर मालूम होती है। जबकि नेताओं की नई खेप और दावेदार इसमें जबरदस्त सक्रिय हैं।

नए दावेदारों का प्रोफेशनल तरीका
नए दावेदारों का टिकट मांगने का तरीका सोशल मीडिया समर्थन जुटा कर किया जा रहा है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों के ही दावेदार अपनी-अपनी योग्यता और समाज सेवा में किए गए कार्यों को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर दावेदारी कर रहे हैं। राजनीति में नए-नए जुड़े लोगों का दावेदारी का प्रथम पैमाना ही यही सामने आ रहा है।

पुराने नेता अब लगा रहे दौड़
कई पुराने नेता जो कि सालों से राजनीति कर रहे हैं उन्हें भी अब समय के साथ दौड़ लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव होना पड़ रहा है। पिछले तीन माह में पांच विधायकों ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट वैरिफाइड करवा लिया है। हालांकि कुछ अब भी लाइक्स उस स्तर तक नहीं पहुंचा पाए हैं। इनमें केबिनेट मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर, विधायक सूर्यकांता व्यास, जोगाराम पटेल शामिल है। पब्बाराम विश्नोई भी एक्टिव लेकिन वैरिफाइड पेज नहीं नहीं।

भाजपा का लोकल वार रूम

- शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ वेरिफाइड अकाउंट के साथ 2 लाख 74 हजार लोगों को जोड़ कर वार करने में सबसे आगे हैं।
- ओसियां विधायक भैराराम सियोल 1 लाख 5 हजार लोगों को जोड़ कर इस वार रूम में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं।

- जेडीए अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राठौड़ 82 हजार लोगों को जोडऩे के साथ राज्य सरकार और स्थानीय कार्य को गिना कर भाजपा की ओर से वार कर रहे हैं।
- महापौर घनश्याम ओझा 26 हजार लोगों को जोड़ कर वैरिफाइड पेज के जरिये सरकारी व निगम योजनाओं को भुना कर भाजपा का वार रूम के महत्वपूर्ण सदस्य है।

कांग्रेस का ‘पलट’ वार रूम

- राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश और स्थानीय स्तर पर पलटवार में कांग्रेस की कमान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संभाली है। 17 लाख लोगों को जोड़ कर सबसे सशक्त वॉरियर है।

- कांग्रेस की ओर से दिव्या मदेरणा भी 1 लाख से अधिक लोगों को पेज पर जोड़ कर पलटवार व कांग्रेस माहौल बनाने में महत्वपूर्ण है।
- उम्मेदसिंह राठौड़, मृगेन्द्रसिंह व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी निरंतर पलटवार के लिए सक्रिय नजर आते हैं। चौधरी का पेज तो वैरिफाइड भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/jodhpur-news/rajasthan-election-candidate-racing-in-social-media-activation-3651901/
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment