शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार विनोद सिंघवी ने खोला अपना विजन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संभावित दावेदार विनोद सिंघवी ने भी अपना विजन खोल दिया है। उन्होंने कहा कि वे अगर विधायक चुने जाएंगे तो सर्वप्रथम पुराने शहर की सबसे बड़ी समस्या बरसात में पानी निकासी को दुरुस्त करवाएंगे। इसके अलावा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। सडक़ व सीवर लाइन पर भी कार्य करेंगे। बदहाल सडक़ें सही करवाएंगे। सीवरेज समस्या का स्थाई समाधान करेंगे। बिजली के खुले तारों का भी समाधान करवाएंगे। ताकि कम से कम बिजली के कारण हादसे न हो। शहर में बारिश के दिनों में अक्सर पानी का बाळा तेज हो जाता है। इस कारण जल निकासी ढंग से नहीं हो पाती। इस कारण से सीवरेज की समस्या भी शहर में पैदा हो जाती है। शहर में सफाई व्यवस्था का ढर्रा भी बिगड़ा हुआ है। इन सभी कार्यों को वे प्राथमिकता से करवाएंगे। ताकि आमजन को राहत मिले।इसके अलावा वे चिकित्सा सेवाओं में भी सुधार लाएंगे।
शहर के स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति भी सुधरवाएंगे। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबंद्ध अस्पताल के अधूरे पड़े कार्यों को भी पूरा करवाएंगे। शहर की एयर कनेक्टिविटी सुधारने का भी प्रयास करेंगे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yEFYCK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment