मारवाड़ के आधे से ज्यादा भाजपा विधायकों से इस कारण नाराज है संगठन, इस नाराजगी के बाद दखल देंगी मुख्यमंत्री

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अविनाश केवलिया/जोधपुर. मारवाड़ के आधे से ज्यादा विधायकों से भाजपा जिलाध्यक्ष नाराज हैं और भाजपा सरकार विरोधी माहौल खड़ा करने का इन्हीं विधायकों को जिम्मेदार मान रहे हैं। ऐसे विधायकों को पुन: टिकट न देने की मांग भाजपा में अब खुलकर उठने लगी है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर बुधवार को एक दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आए। दोनों नेताओं ने जोधपुर शहर, देहात, फलोदी, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जालोर व सिरोही के भाजपा जिलाध्यक्षों से डालीबाई मंदिर क्षेत्र की एक होटल में एक-एक कर व्यक्तिगत मुलाकात की और विधायकों के कामकाज और छवि पर उनकी राय मांगी।

दोनों नेताओं ने पिछले चुनाव परिणाम, जातिगत समीकरण व अन्य आंकड़ों के आधार पर हर सीट पर संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी की समीक्षा की। इसी दौरान भाजपा के आधे से ज्यादा वर्तमान विधायकों के खिलाफ संगठन की नाराजगी सामने आई। इसके बाद मारवाड़ के कई भाजपा विधायकों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है। जिलाध्यक्षों की इस बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। इस गोपनीय रायशुमारी में आई नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री स्वयं दखल देंगी और इन जिलाध्यक्षों से जल्द ही मुलाकात करेंगी। इसकी सूचना बातचीत के दौरान सभी जिलाध्यक्षों को दे दी गई है। बैठक के बाद दोनों नेता देर शाम जयपुर रवाना हो गए।

मारवाड़ की 33 सीटों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। मगर बाड़मेर जिलाध्यक्ष के न आने के कारण 27 सीटों पर ही चर्चा हो सकी। इस बैठक के दौरान शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी से सरदारपुरा, शहर व सूरसागर विधानसभा क्षेत्र, देहात जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला से लूणी, बिलाड़ा, भोपालगढ़ व ओसियां, भाजपा के फलोदी जिलाध्यक्ष रेवंत सिंह राजपुरोहित से फलोदी, शेरगढ़ व लोहावट, जैसलमेर जिलाध्यक्ष जुगल व्यास से पोकरण व जैसलमेर, जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह बालावत से जालोर, भीनमाल, आहोर, सांचोर व रानीवाड़ा, पाली जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा से पाली, जैतारण, सुमेरपुर, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सोजत, सिरोही जिलाध्यक्ष लूंबाराम से सिरोही, पिंडवाड़ा व रेवदर विधानसभा सीट पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में बाड़मेर जिलाध्यक्ष नहीं आए। इस कारण वहां की सात विधानसभा सीटों बाड़मेर, चौहटन, शिव, बायतू, गुडामालानी, सिवाना व पचपदरा विधानसभा सीटों पर चर्चा टल गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yxcRBQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment