दूषित जलापूर्ति के बाद अब चेता विभाग, घर-घर करवा रहा सर्वे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट. लोहावट विश्नावास कस्बे में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिका विभाग द्वारा की जा रही जलापूर्ति में पानी के साथ छोटे-छोटे जीवों के आने तथा दूषित जलापूर्ति के बाद अब विभाग ने लोहावट कस्बे में सोमवार को घर-घर सर्वे कार्य प्रारंभ किया तथा जीएलआर की साफ-सफाई की।


कस्बे में पानी के साथ जीवों के आने को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। गौरतबल है कि राजस्थान पत्रिका के 22 अक्टूबर के अंक में दूषित जलापूर्ति की शिकायत, पानी में निकले जीव के शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया तथा साफ-सफाई एवं सर्वे कार्य प्रारम्भ किया।

उल्लेखनीय है कि लोहावट विश्नावास कस्बे में कई मौहल्लों में रविवार सुबह जलापूर्ति के दौरान मटमैला व बदबूदार पानी एवं जीवों लट के आने की शिकायत सामने आई। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता लोहावट पवनकुमार जीनगर ने बताया कि कार्यालय स्थित जीएलआर की साफ-सफाई तथा गोस्वामी मोहल्ला, स्टेशन एरिया, श्यामजी मंदिर के पास सहित कई मौहल्लों में घर-घर जाकर सर्वे कार्य प्रारम्भ किया। कस्बे में हो रही जलापूर्ति में पानी का नमूना भी लिया जाएगा तथा पेयजल योजना से सप्लाई की जानकारी ली जाएगी।

कागजों में हो रही जीएलआर की साफ-सफाई
लोहावट में जलदाय विभाग के कार्यालय में बने जीएलआर की साफ-सफाई का कार्य मात्र कागजों में ही होना प्रतीत हो रहा है। जीएलआर की साफ-सफाई के दौरान जानकारी में सामने आया कि जीएलआर के अंदर करीब डेढ़ से दो फीट तक मिट्टी की परत जमा होना सामने आया। जीएलआर के अंदर से जमा मिट्टी एवं कचरे को देखकर शायद यह अंदाजा लगाया जा सकता है, कि यहां पर पिछले 5-7 सालों में साफ-सफाई हुई नहीं है। वही दूसरी ओर जीएलआर पर सफाई को लेकर लिखे डीओसी 20 मई 2018 अंकित है।

दूसरे दिन भी पानी में आए जीव
लोहावट में जलापूर्ति में दूसरे दिन सोमवार को भी पानी के साथ छोटे-छोटे जीव आए। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस थाना चौराहा के पास, श्यामजी के मंदिर के पास, माताजी के मंदिर के पास, नई बस्ती सहित कई मौहल्लों में सुबह के समय हुई जलापूर्ति के दौरान पानी के साथ जीव आए।

आज बंद रहेगी जलापूर्ति

लोहावट विश्नावास कस्बे में मंगलवार को जलापूर्ति बंद रहेगी। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता पवनकुमार जीनगर ने बताया कि कार्यालय में स्थित जीएलआर की साफ-सफाई कार्य के चलते सुबह विश्नवास कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था बंद रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CXBwU5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment