अजमेर से पीएम मोदी की जोधपुर पर भी नजर-ए-इनायत, कहा— पराक्रम पर्व मनाने का मिला अवसर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जयपुर/ अजमेर/ जोधपुर। राजस्थान गौरव यात्रा के समापन पर अजमेर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जोधपुर का भी नाम लिया। मोदी ने कहा कि मुझे जोधपुर की धरती पर पराक्रम पर्व मनाने का अवसर मिला, लेकिन जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हैं, उन्होेंने अफवाह फैला दी कि मोदी यहां से चुनावी शंखनाद करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर जोधपुर में तीनों सेनाओं की ओर से पराक्रम पर्व का आयोजन किया था। कांग्रेस ने तब भी सर्जिकल स्ट्राइक का अपमान किया। कांग्रेस ने इस पर भी सवाल उठाए।


वहीं पीएम मोदी ने संबोधन की शुरूआत राजस्थानी में कर लोगों को उत्साह से भर दिया। मोदी ने कहा, थे अतरी मोटी संख्या में पधारया, म्हारो जी सोरो हुयो, सगळा ने घणो घणो नमन... उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर नए भारत का निर्माण करना होगा। आज पूरी दुनिया की निगाहें हम पर टिकी हैं। हमारी संस्कृति, सभ्यता और जीवन दर्शन को विश्व ने आत्मसात किया है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।


मोदी ने कहा कि विश्व के आर्थिक मंच पर भारत मजबूती से खड़ा है। हमारी अर्थव्यवस्था को कोई खतरा नहीं है। राजस्थान वीर सपूतों की धरती है। अजमेर सम्राट पृथ्वीराज चौहान जैसे सूरमा की नगरी है। इसी धरा से ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने पूरी दुनिया को सूफियत के जरिए परस्पर प्रेम और भाईचारे के पैगाम दिया। यहां अरावली की पहाडिय़ों के बीच प्रजापिता ब्रह्मा की पुष्कर नगरी है। सूफियत और सनातन संस्कृति के सबसे बड़े तीर्थ को मैं नमन करता हूं।

 

राजस्थान की जनता ने पांच साल वसुंधरा राजे को अपार स्नेह और विश्वास के साथ बागडोर सौंपी। राजे ने जो कहा उसे चरितार्थ किया है। आज राजस्थान किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है। मेरी कामना है, कि आगागी चुनाव में जनता फिर भाजपा के साथ हो।


मोदी ने कांग्रेस के नाम लिए बगैर आक्रमण करते हुए कहा कि जिन्हें राफेल विमान की एबीसीडी नहीं मालूम वे हमसे सवाल पूछ रहे हैं। जिनका पूरा कार्यकाल ही घोटालों के लिए चर्चित रहा उन्हें अंगुलियां उठाने से पहले अपनी तरफ देखना चाहिए। कालेधन की वापसी पर हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। जिसने भी देश के स्वाभिमान को नुकसान पहुंचाया, हमारी सरकारी उसे बख्शेगी नहीं।


कांग्रेस पर बोला हमला
मोदी ने मंच से कांग्रेस पर भी हमला बोला। वे बोले कि हमारा दायित्व सबका साथ सबका विकास है। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। वोट बैंक की राजनीति करने वाले हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं, अगड़े पिछड़े की बात करते हैं। वोट बैंक की राजनीति करने वालों को टुकड़े करने में मजा आता है। इसके उलट हम जोड़ने की बात करते हैं, तोड़ने की नहीं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qz1dwL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment