बीसी की राशि को लेकर बढ़ा विवाद, दुकान का सामान फेंक दुकानदार की कर डाली पिटाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बीसी की राशि को लेकर चल रहे विवाद में रविवार रात कुछ लोगों ने घंटाघर क्षेत्र में स्टील दुकानदार व उसके कर्मचारी से मारपीट की और दुकान में सामान भी उलट-पुलट दिया। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर एक आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

 

थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि नागौरी बेरा निवासी प्रेमचंद माली की घंटाघर क्षेत्र में स्टील बर्तन की दुकान है। क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति का प्रेमचंद से बीसी की राशि को लेकर विवाद है। यह राशि लेने के लिए वह व्यक्ति और क्षेत्र में ही सब्जी का ठेला लगाने वाला मोहम्मद युनूस उसकी दुकान पर गए, जहां लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। यह देख आस-पास के पन्द्रह-बीस सब्जी ठेला धारक और आ गए। सभी स्टील बर्तन दुकानदार से मारपीट पर उतारू हो गए। यह देख वहां काम करने वाले भोमाराम बीच-बचाव में आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया। जिससे उसके सिर पर चोट आई।

तलवार से लोगों को धमका रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

उधर, रातानाडा थाना पुलिस ने नेहरू कॉलोनी में नग्न तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहे एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल पप्पूसिंह ने बताया कि कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल (26) पुत्र देवीलाल वाल्मीकि को तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने पर उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। इस पर वहां दोनों पक्षों से भीड़ जमा हो गई। पता लगने पर पुलिस वहां पहुंची और समझाइश कर उन्हें पहले चौकी व फिर थाने लेकर आए। पुलिस ने प्रेमचंद माली की तरफ मामला दर्ज कर बम्बा मोहल्ला निवासी मोहम्मद युनूस को गिरफ्तार कर लिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EQTgSV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment