जोधपुर।
राजस्थान पत्रिका की मीडिया पाटर्नरशिप में टी वैली की ओर से प्रायोजित दिवाली कार्निवल में बुधवार को पुष्य नक्षत्र पर शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की। रावण का चबूतरा मैदान पर चल रहे फेयर में लोगों ने शुभ मुहुर्त में खरीदारी की। धनतेरस, दीपावली के त्योहार के मद्देनजर लोग घरेलू उपयोग की हर प्रकार के सामान खरीदते नजर आए। नौ दिवसीय दिवाली कार्निवल के पांचवे दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों में खरीदारी का जोश परवान पर है। फेयर में फूड पार्टनर छगन-मगन, स्नेक्स पार्टनर भीखराम चांदमल, गिफ्ट पार्टनर जॉय है। फेयर में आकर्षक ऑफर्स के साथ विभिन्न प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज के साथ ही जरूरत का हर सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रहे है । फेयर में एंट्री शुल्क 10 रुपए रखा गया है।
आतिश मार्केट में मिलेंगे पटाखें
दिवाली कार्निवल में शहरवासियों के लिए गुरुवार से आतिश मार्केट में पटाखें की विस्तृत रेंज रहेगी। जिसमें रंग-बिरंगे रोशनी वाले पटाखें, डबल आवाज वाले पटाखें, रॉकेट, चकरी, कोटा, सतरंगी पटाखें, अनार आदि पटाखें बिक्री के लिए मिलेंगे। जिसमें अलग-अलग पटाखों पर ९० प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
दिवाली विशेष खरीदारी
शहरवासियों के लिए दिवाली की विशेष शॉपिंग में घर की साज-सज्जा के लिए विभिन्न सजावटी उत्पादों की स्टॉल्स आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। जहां लोग दिवाली विशेष दीपक, डेकोरेटिव लाइट्स, पेन्टिंग, इंटीरियर डेकोरेशन के उत्पाद के साथ रंगोली, आकर्षक दीपक, डेकोरेटिव लाइट्स, पेन्टिंग आदि की खरीदारी में जुटे दिखे। फूड जोन व झूलों का ले रहे आनंदफेयर में फूड जोन व मनोरंजन के लिए झूले आदि है। जहां शहरवासी फूड जोन में लगी स्टाल्स व झूलों का आनंद ले रहे है।
---
पत्रिका प्रकाशन स्टॉल पर उत्साह
फेयर में राजस्थान पत्रिका प्रकाशन की स्टॉल पर ज्ञानवर्धक किताबों को लेकर लोगों में उत्साह है। जिसमें बच्चों, महिलाओं से जुड़ी हर प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध है। इनके अलावा राजस्थान पत्रिका के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठरी द्वारा लिखी पुस्तकें जिसमे मानस, वेद वैज्ञानिक दृष्टि, पथराती सौम्या, मैं ही राधा मैं ही कृष्ण के अलावा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तक पत्रिका इयर बुक 2018 के अलावा कई रोचक पुस्तकें साथ ही मेले मे एक साथ आठ पुस्तकें लेने पर 25 प्रतिशत विशेष छूट देय होगी। साथ ही, स्कूल व लाइब्रेरी के लिए भी पुस्तकों पर विशेष छूट है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PuOAGu
0 comments:
Post a Comment