जोधपुर. पत्रिका के चेंजमेकर्स महाभियान के तहत शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार पवन मेहता ने अपना विजन खोल दिया है। उन्होंने कहा कि वे शहर की पेयजल व्यवस्था पर ध्यान देंगे। ताकि जनता को स्वच्छ व नियमित पानी मिले। सफ ाई व्यवस्था पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सीवरेज के हाल बहुत ही खराब है। उस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। बरसाती पानी की निकासी जोधपुर शहर विधानसभा की एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है उस पर कार्य करने की आवश्यकता है। बिजली के तारों का जाल पूरे शहर के भीतरी क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसको हटाने का कार्य करेंगे। चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना और रिक्त पदों पर चिकित्सको को लगाना व चिकित्सा के क्षेत्र में काम करवाएंगे। एमजीएचए एमडीएम व उम्मेद हॉस्पिटल के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। टूरिज्म व पर्यटन विकास के लिए भी काम करवाएंगे। पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करेंगे। सभी पार्कों का उचित रखरखाव कराएंगे। स्पोट्र्स के उत्थान में विशेष कार्य करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OUvMQp
0 comments:
Post a Comment