शेरगढ़ की जनता के सपने पूरे करेंगे : राजेन्द्रसिंह इंदा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

शेरगढ़. शेरगढ़ विधानसभा भाजपा से संभावित दावेदार राजेन्द्रसिंह ईन्दा ने कहा कि अगर पार्टी उनको टिकट देती है और जनता उनको विधायक बनने का मौका देती है तो वे शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लम्बे समय से बन्द पड़ी रोडवेज बस सेवा को पुन: चालू करवाएंगे। क्षेत्र के बड़े गांवों व कस्बे में रोडवेज बस सेवा लागू करने की जरूरत है। ताकि गांवों में आम गरीब आसानी यात्रा कर सके। साथ ही शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रेल सेवा की आवश्यकता है। शेरगढ़ को रेल सेवा से जोडऩे का भरसक प्रयास किया जाएगा। ताकि क्षेत्र की जनता का वर्षों का सपना पूरा किया जा सकेगा। राजेन्द्रसिंह ईन्दा ने बताया कि क्षेत्र में विकास की रफ्तार बन्द पड़ी है। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था को सुधार करवाना है। कई स्कूलों में अध्यापकों की कमी है जिससे बच्चों का अध्ययन प्रभावित होता है। क्षेत्र में शिक्षा स्तर सुधारने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में रिक्त पदों को भरवाकर चिकित्सा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। बालेसर में कहने का अस्पताल है लेकिन वह अस्पताल रैफरल की जगह रैफर बना हुआ है। बालेसर अस्पताल की दशा सुधरेगी। विधानसभा क्षेत्र में बड़े सरकारी अस्पताल की जरूरत है। ईन्दा का मानना है कि शेरगढ़ विधानसभा के बालेसर में सबसे ज्यादा पत्थर खदानें है। पत्थर व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए स्टोन पार्क की आवश्यकता है। साथ ही किसानों को पूरी बिजली मिले ताकि कृषि व्यवसाय में बढ़ावा हो। इसके अलावा जनता की मूलभूत आवश्यकता सड़क, पानी, बिजली व सड़कों पर पूरा काम किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EJc9XH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment