राजस्थान में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी, जिसे कोई रोक नही सकता: बाबूसिंह राठौड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बालेसर। शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में आम जनता में उत्साह है। विकास के नाम पर इस बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक राठौड़ बालेसर में भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं व भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में सम्बोधित कर रहें है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने अफवाहे फैला रहे हैं, इसलिए अफवाहों पर ध्यान नही देकर कार्यकर्ताओं अपने मिशन पर अभी से जुट जाए। विधायक राठौड़ ने बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ मजबूत तो यूथ मजबूत इसलिए बूथ को मजबूत करें।

 

बूथ पर भाजपा की जीत के लिए अभी से जी जान से जुट जाना चाहिए। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलवाते हुए कहा कि प्रदेश में एक फिर विकास के दम पर भाजपा की सरकार बनेगी जिसे कोई रोक नही सकता है।

 

आईटी सेल का प्रचार:-
विधायक राठौड़ ने शेरगढ विधानसभा क्षेत्र में गठित भाजपा आईटी सेल समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मंत्र फुकते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपाओं के विकास कार्यो का ज्यादा से ज्यादा प्रसार प्रचार करें तथा आम जन तक हर मोबाइल में शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की जानकारी पहुंचनी चाहिए। विधायक राठौड़ ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं से व्यक्ति मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया।

 

बसपा नेता भाजपा में शामिल:-
बालेसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बसपा नेता व पूर्व बसपा प्रत्याक्षी महेन्द्रसिंह इंदा, कांग्रेस के युवा नेता कुन्दनसिंह इंदा, राजकीय महाविद्यालय बालेसर छात्रसंघ अध्यक्ष विष्णु सांखला सहित कई कार्यकर्ता अपने सर्मथको के साथ भाजपा में शामिल हुए। विधायक राठौड़ ने सभी भाजपा में शामिल होने वाले लोगो को मालाए पहनाकर स्वागत किया।

 

इन्होंने किया सम्बोधित:-
इस बैठक में बालेसर प्रधान बाबूसिंह इंदा, भाजपा जिलाध्यक्ष रेवतसिंह, जिलाउपाध्यक्ष भवरसिंह इंदा, खादी ग्रामोघोग के डायरेक्टर रामचन्द्रसिंह राजपुरोहित, कृषि मण्डी चैयरमैन मालमसिंह गड़ा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रेवतसिंह इंदा, आगोलाई मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल, कृषि मण्डी डायरेक्टर पप्पु कच्छावाह, बजरग द्विवेदीपार्षद चैनसिंह इंदा, सरपंच नाथुसिंह केतु, सरपंच मोहनसिंह खिरजा, सरपंच किशनसिंह गिलाकोर, पूर्व जिला परिषद सदस्य शेराराम मेघवाल, सुजाराम सीधप, प्रकाशसिंह इंदा सहित कई भाजपा नेताओं ने सम्बोधित कर भाजपा को वियज बनाने के लिए कडी मेहनत करने व बूथ जीताने का आहवान किया। इस अवसर पर शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ENIcpk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment