लोहावट. लोहावट विश्नावास कस्बे में साथरी रोड स्थित गोदाम से मतीरा बीज की बोरियां चुराने के मामले में रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर 127 मतीरा बीज बोरियां तथा चवारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। पुलिस ने बताया कि लोहावट कस्बे में मतीरा बीज बोरियां की ३७० चोरी के मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी अशोक पुत्र खींयाराम विश्नोई निवासी चन्द्रनगर एवं श्रीराम पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी चिकनीनाड़ी दयाकोर से पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से ३७० बोरियां में से १२७ मतीरा बीज की बोरियां बरामद की। बाकि बची हुई बोरियां के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। वही चोरी की वारदात में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद किया है।आरोपियों को पुन: भेजा रिमांड पर
रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से वापस दोनों को रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने बताया कि चोरी मामले के आरोपी अशोक पुत्र खींयाराम विश्नोई निवासी चन्द्रनगर एवं गाड़ी चालक श्रीराम पुत्र मालाराम विश्नोई निवासी चिकनीनाड़ी दयाकोर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फलोदी के समक्ष पेश किया। वहां से पुन: चार दिन के रिमांड पर भेजा है। निसं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Nk8yyh
0 comments:
Post a Comment