विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे: खींवसर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट.वन व पर्यावरण मंत्री एवं लोहावट विधायक गजेन्द्रसिंह खींवसर ने कहा कि चुनाव जो लड़ेंगे उसमें विधानसभा के अंदर जितना काम किया है। उसको हाइलाइट करुंगा। विकास कार्यों में राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्र में से लोहावट विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसके अंदर काम इतना हुआ है। अब हमें चुनाव के अंदर विकास के कार्य को भुनाया जाएगा एवं हाइलाइट किया जाएगा। आगामी चुनाव में मौका मिलता है, तो जो बाकी काफी कार्य रह गए है। अब उनको पूरा करना। अचानक आचार संहिता लग गई। लोहावट विधानसभा क्षेत्र में 38 नई ग्राम पंचायते बनी, 3 नई तहसीले बनी, 3 पंचायत समिति बनी, 3 आईटीआई केन्द्र बने,3 स्टेडियम बने, 3 कृषि मंडी बन रही है। विकास के कार्ये लगातार जारी रहेगें। अब अगला कदम उपखण्ड बनाना, पेयजल के संबंध में लोहावट विधानसभा क्षेत्र में अनेक कार्य हुए है। अब आगामी चरण में वंचित गांवों को पेयजल योजना से जोडऩा है। आगामी कार्य में महाविद्यालय, उपखण्ड अधिकारी पद स्वीकृत करना, बालिकाओं के लिए अगल महाविद्यालय खुलवाना सहित कई कार्य प्राथमिकता में रहेगें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RXqRgh
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment