जोधपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराध नियंत्रण के लिए मोटरसाइकिल गश्ती दल और छेड़छाड़ रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लेडी पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया है। यह दोनों गश्ती दल बुधवार से शहर में गश्त करेंगे। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) गगनदीप सिंगला ने बताया कि शहर पुलिसिंग को और मजबूती प्रदान करने के लिए मोटरसाइकिल गश्त (सिग्मा) और लेडी पेट्रोलिंग यूनिट (शक्ति) गठित की गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक वशिष्ठ बुधवार सुबह 11.30 बजे पुलिस कमिश्नर कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर सभी को रवाना किया। सिग्मा के लिए बाइक व शक्ति के लिए मोपेड उपलब्ध कराई गई है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने और बदमाशों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट पूर्व के दस पुलिस स्टेशन के लिए तेरह सिग्मा और पश्चिमी जिले के दस पुलिस स्टेशन के लिए चौदह सिग्मा गठित किए गए हैं। इसी प्रकार पूर्वी जिले के आठ पुलिस स्टेशन के लिए सात शक्ति व पश्चिमी जिले के पांच पुलिस स्टेशन के लिए सात शक्ति गश्त करेंगी। हर बाइक पर दो-दो पुलिसकर्मी व मोपेड पर दो-दो महिला पुलिसकर्मी रहेंगी।
संसाधनों से लैस है बाइक-मोपेड
सिग्मा की मोटरसाइकिल व शक्ति की मोपेड पर वायरलैस सैट, हेलमेट, डायरी, फाइबर केन आदि सुसज्जित होंगे। वहीं फ्लैश लाइटें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व प्राथमिक उपचार बॉक्स भी साथ रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CV4bYS
0 comments:
Post a Comment