जोधपुर. इस रविवार महामंदिर क्षेत्र में थीम रोड पर शहरवासी ताजगी व रोमांच की सैर करेंगे और विभिन्न एक्टीविटीज में भाग लेंगे। जी हां, राजस्थान पत्रिका की ओर से महामंदिर क्षेत्र में सेहत व मस्ती का सवेरा होगा। जहां, हमराही थीम रोड पर सुबह6.30 से लेकर 8.30 बजे तक कोई भी क्रिएटिव एक्टिविटी कर सकेंगे। फ न व फि टनेस के कार्निवल में सभी के लिए फ्री एंट्री रखी गई है। थीम रोड को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से व्हीकल फ्री घोषित किया जाएगा। यहां मॉर्निंग वॉकर्स के लिए नॉन फॉर्मल व फ्री एक्टिविटी जोन होंगे। बच्चे-युवा से लेकर बुजुर्ग, कोई भी किसी भी एक्टीविटी जोन में पार्टिसिपेट कर सकता है। करीब दो घंटे के दौरान थीम रोड पर वॉकिंग, जॉगिंग के साथ पारंपरिक खेलों सहित करीब 2० से अधिक का रोमांच होगा। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, योगा, कराटे, बैडमिंटन, वेस्टर्न डांस, डोज बॉल, जिम्नास्टिक जैसे इवेंट भी होंगे। हमराह में बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे मनोरंजक खेल होंगे और विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार भी दिए जाएंगे। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर होंगे ।
-
यहां करे सम्पर्क
हमराह से जुडऩे व अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 94138-64331 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OhvkHw
0 comments:
Post a Comment