समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद शुरू होने से पहले ही पंजीयन बंद!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

खरीफ सीजन के लिए समर्थन पर खरीद के लिए 3 अक्टूबर से शुरू हुए पंजीयन को लेकर गिरदावरी नहीं मिलने से परेशान कुछ किसानों को जिला कलक्टर के निर्देश पर पटवारियों ने गिरदावरी रिपोर्ट तो उपलब्ध करवा दी, लेकिन मूंग खरीद शुरू होने से पहले ही सिंचित क्षेत्रों में स्थित अधिकांश केंद्रों पर पंजीयन बंद हो गए। इससे किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

भारतीय किसान संघ के आंदोलन संयोजक तुलछाराम सिंवर ने बताया कि जिले के कई केंद्रों पर पंजीयन बंद होने से किसान परेशान हैं। इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार को ईमेल से अवगत कराया कि पोर्टल में तकनीकी खामी से एक पंजीयन होने पर उसकी कई बार गणना करने से तय सीमा से कम पंजीयन के बावजूद पोर्टल पंजीयन क्षमता पूर्ण बता रहा है। वही पूर्व निर्धारित क्षमता भी अपर्याप्त थी। क्षमता बढ़ाने पर शीघ्र खरीद शुरू करने व सभी किसानों को गिरदावरी जारी करने से पहले ही पंजीयन बंद होने से किसानों में रोष है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EeYwz9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment