घर के कट्टों में छिपाकर रखी थी डोडा पोस्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट. लोहावट पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना पर थाना क्षेत्र के थाटानगर सिंघडसर में दबिश देकर एक घर के पास घास-फूस के नीचे छिपाकर रखे4 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित, हैड कांस्टेबल गोपीकिशनसिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल सुमेरसिंह, प्रदीपकुमार, गोपालसिंह, प्रकाशपुरी गोस्वामी, किसनाराम, महिला कांस्टेबल पुष्पा के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उस समय मुखबिर सूचना मिलने पर थाटानगर सिंघडसर में दबिश दी। वहां एक घर के पास से घास-फूस के नीचे कट्टे में छिपाकर रखे 4 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किए तथा भंवरलाल पुत्र जगमालराम विश्नोई निवासी थानाटानगर सिंघडसर को गिरफ्तार किया। वहीं लोहावट पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच थानाधिकारी ओसियां जयकिशन सोनी को सौंपी गई। पुलिस इन दिनों मादक तस्करी वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। आए दिन पुलिस क्षेत्र में दबिश देकर डोडा पोस्त की खेप बरामद कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R3flid
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment