जोधपुर में आर्मी के जवान सुनील मेघवाल की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा गांव। इससे पहले सालवांकला गांव के सपूत आर्मी के जवान सुनील मेघवाल का शव रविवार सुबह अपने पैतृक गांव पहुंचा, जहां उसका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार सुबह सिलीगुड़ी स्थित आर्मी क्षेत्र में सुनील के शव को सेना के जवानों ने पारंपरिक सैन्य तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका शव तिरंगे में लपेट कर कोलकाता एयरपोर्ट लाया गया, जहां से हवाई मार्ग से उनका शव दिल्ली पहुंचा। शाम 7 बजे दिल्ली से एंबुलेंस के जरिए सुनील का शव पैतृक गांव लाया गया। गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को सुबह 9.45 बजे सुनील को गोली लग गई थी। उसके बाद उसे वहीं अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अगले दिन उसने दम तोड़ दिया। सेना ने मामले की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। सुनील के पिता मंगलाराम स्वयं आर्मी में हैं और दादा बिरधा राम भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O7IeIg
0 comments:
Post a Comment