जोधपुर।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरपीसीबी) ने दस दिन में शहर की करीब 400 से अधिक टेक्सटाइल, स्टील व अन्य औद्योगिक इकाइयों का सर्वे पूरा कर लिया।
इस दौरान जिन इकाइयों में अनियमितताएं पाई गई उन्हें अब नोटिस जारी कर नियमों की पालना के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद आरपीसीबी अपनी प्रगति रिपोर्ट एनजीटी को प्रस्तुत करेगा।
एनजीटी ने गत 28 सितम्बर को आरपीसीबी को जोधपुर में संचालित प्रत्येक टेक्सटाइल, स्टील व अन्य इकाइयों का निरीक्षण कर 1 माह में प्रगति रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।
इसकी पालना में आरपीसीबी के अतिरिक्त निदेशक के नेतृत्व में की 12 सदस्यीय टीम ने बासनी, बोरानाडा व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट से जुड़ी 319 टेक्सटाइल, 100 स्टील सहित करीब 419 इकाइयों का निरीक्षण किया।
इनका कहना है
आरपीसीबी की जयपुर टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। अब अनियमितताएं बरतने वाली इकाइयों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
जगदीशसिंह, क्षेत्रीय अधिकारी
आरपीसीबी जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EwtRh1
0 comments:
Post a Comment