जोधपुर.
ढाई लाख रुपए लेन-देन के विवाद में सरदारपुरा ई रोड स्थित हैयर सैलून दुकान से संचालक का कार में अपहरण करने के मामले में सरदारपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
थानाधिकारी कैलाश पारीक के अनुसार प्रकरण में मूलत: नोखा (बीकानेर) में रासीसर तालरिया हाल खाण्डा फलसा में बालाजी मंदिर के पास निवासी पवन विश्नोई (२१) पुत्र रामेश्वरलाल सिहाग को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी मिल्कमैन कॉलोनी निवासी अंकित भाटी, ललित पुत्र रामरतन और नंदू उर्फ नंदकिशोर पुरी दो-दो दिन रिमाण्ड पर चल रहे हैं। चारों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि ई रोड पर द मैंस सैलून के संचालक रिजवान का अंकित भाटी से ढाई लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा है। यह राशि वसूलने के लिए अंकित ने अपने साथियों की मदद से बुधवार रात सैलून से रिजवान के भाई इरफान का कार में अपहरण कर लिया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने सात घंटे की मशक्कत के बाद रिजवान को सांगरिया फांटा के पास से छुड़वाया था। साथ ही अंकित, नंदू व ललित को गिरफ्तार कर कार व मोटरसाइकिल जब्त की थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QxrsDX
0 comments:
Post a Comment